scriptVIDEO- घायल देवर अस्पताल में भर्ती, पढि़ए खबर आखिर क्या थी वजह कि भाभी ने गुप्तांग पर ब्लेड से किया वार | Attack on brother-in-law | Patrika News

VIDEO- घायल देवर अस्पताल में भर्ती, पढि़ए खबर आखिर क्या थी वजह कि भाभी ने गुप्तांग पर ब्लेड से किया वार

locationरायगढ़Published: Mar 12, 2018 05:46:33 pm

Submitted by:

Shiv Singh

– सोशल मीडिया में सोमवार की सुबह से वायरल हुए इस मैसेज को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।

घायल देवर अस्पताल में भर्ती, पढि़ए खबर आखिर क्या थी वजह कि भाभी ने गुप्तांग पर ब्लेड से किया वार
रायगढ़. खरसिया थाना क्षेत्र के एक गांव में भाभी द्वारा देवर के गुप्तांग पर ब्लेड से वार करने का मामला सामने आया है। इसके पीछे देवर द्वारा भाभी के साथ छेडख़ानी की बात कही जा रही है। वहीं यह मामला सुबह-सुबह से ही सोशल मीडिया मेंं भी वायरल हो चुका है। हालांकि घायल देवर व उसके परिजनों ने इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने छेडख़ानी जैसी किसी बात से इंंकार किया, वहीं ऊंचाई से गिरने की वजह से चोटिल होने व गुप्तांग में चोट आने की बात कह रहे हैं।
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार की शाम एक 30 वर्षीय युवक को सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया। जिसके गुप्तांग पर धारदार हथियार से वार के बाद चोटिल होने की बात कही जा रही है। सोशल मीडिया में सोमवार की सुबह से वायरल हुए इस मैसेज को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।
यह भी पढ़ें
नशे में धुत युवक सांप से कर रहा था छेडख़ानी, कुछ देर बाद युवक पहुंच गया अस्पताल, पढि़ए खबर…

घायल देवर अस्पताल में भर्ती, पढि़ए खबर आखिर क्या थी वजह कि भाभी ने गुप्तांग पर ब्लेड से किया वार
बताया जा रहा है कि आरोपी देवर खरसिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जो होटल का संचालन कर जीवन-यापन करता है। रविवार की दोपहर देवर ने भाभी के साथ छेडख़ानी की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद भाभी ने बचाव व गुस्से में देवर के गुप्तांग पर ब्लेड से हमला कर दिया। इसके बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए खरसिया की बजाए पीडि़त परिवार सीधे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले आए। जहां उसे भर्ती कराया गया है।
पत्रिका ने सोशल मीडिया में चल रही खबरों की सच्चाई जानने के लिए पीडि़त व उसके परिजनों से संपर्क किया। जहां उन्होंने भाभी की छेडख़ानी व उनके द्वारा ब्लेड से गुप्तांग पर हमला करने की बात से इंकार किया। पीडि़त की माने तो वो अपने घर की छत पर चढ़ा था, जहां से अनियंत्रित होकर गिर गया। नीचे छड़ थे, जिससे गुप्तांग में चोट लगे हैं। इस मामले को कुछ लोग गलत ढंग से उठा रहे हैं, वहीं मुझे व मेरे परिवार को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। हालांकि इस मामले की खरसिया थाने में भी कोई शिकायत नहीं की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो