कांग्रेस पार्षद की खुदकुशी से सदमे में कांग्रेसी
पार्षदों ने कहा क्षतिपूर्ति नहीं है संभव
देर शाम मेकाहारा में कराया गया पीएम
रायगढ़
Updated: March 31, 2022 09:28:22 pm
रायगढ़. कांग्रेसी पार्षद संजना शर्मा की मौत से कांग्रेस सदमे में है। इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस के कई पार्षद व नेता मृतका के घर पहुंचे और पीडि़त परिवार को ढांढस बंधाते रहे। वहीं कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनके एक साथी का असमय दुनिया से चले जाने से उसकी कमी खलती रहेगी।
उल्लेखनीय है कि वार्ड क्रमांक २७ की पार्षद संजना शर्मा ने जहर सेवन की। बताया जा रहा है कि वह जहर सेवन ३० मार्च की रात को कि थी। हालांकि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया यह अभी समय के गर्म में है। रात को इसकी जानकारी परिजनों को नहीं मिली। बताया जा रहा है कि सुबह जब इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो तत्काल उसे उपचार के लिए चक्रधर नगर स्थित बालाजी मेट्रो अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि संजना शर्मा का उस समय बीपी लो हो गया था और जहर भी पूरी तरह से शहर में फैल गया था। वहीं दोपहर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कांग्रेसी पार्षद संजना शर्मा की मौत की जानकारी मिलते ही नगर निगम के भाजपा व कांग्रेस के पार्षद सीधे मेट्रो अस्पताल पहुंचे। तब तक चक्रधर नगर पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी। पंचनामा के बाद कांग्रेसी पार्षद संजना शर्मा का मृत देह पीएम के लिए मेकाहारा ले जाया गया। देर शाम को पीएम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंपा गया।
वार्ड के साथ शहर विकास पर था ध्यान
पार्षद संजना शर्मा क्रमांक २७ से पहली बार पार्षद निर्वाचित हुई। पार्षद निर्वाचित होने के साथ ही वे विकास कार्य के लिए वार्ड तक ही समिति नहीं थी। उन्होंने वार्ड से अलग पहाड़ मंदिर की सीढिय़ों पर छज्जा निर्माण अपने पार्षद निधि से कराया।
नहीं हटी कभी पीछे
संजना शर्मा कांग्रेस के प्रति समर्पित रही। नगर निगम के दूसरे कार्यकाल में पार्षद निर्वाचित होने के बाद वे नगर निगम में काम नहीं होने पर वे कलेक्टर के यहां ज्ञापन सौंपने पहुंची और अपने वार्ड का कार्य कराया। इसके अलावा हाल ही में वह कांग्रेस की ही नेत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दी थी। उनके इस कार्य में कांग्रेस के १७ पार्षदों ने साथ दिया। बात कांग्रेस पार्षदों के इस्तीफे तक आ गई थी।

कांग्रेस पार्षद की खुदकुशी से सदमे में कांग्रेसी
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
