scriptआखिर क्यों दो दर्जन निर्माण कार्यों का निगम ने टेंडर किया निरस्त, पढि़ए पूरी खबर… | Corporation tender canceled | Patrika News

आखिर क्यों दो दर्जन निर्माण कार्यों का निगम ने टेंडर किया निरस्त, पढि़ए पूरी खबर…

locationरायगढ़Published: Sep 20, 2018 05:36:53 pm

Submitted by:

Shiv Singh

– निरस्त किए गए कुछ टेंडरों को दोबारा टेंडर किया जा चुका है

आखिर क्यों दो दर्जन निर्माण कार्यों का निगम ने टेंडर किया निरस्त, पढि़ए पूरी खबर...

आखिर क्यों दो दर्जन निर्माण कार्यों का निगम ने टेंडर किया निरस्त, पढि़ए पूरी खबर…

रायगढ़. आठ माह पहले जारी किए गए टेंडर के काम अब तक शुरू नहीं हो सके। ऐसे में निगम ने करीब दो दर्जन निर्माण कार्यों के टेंडर निरस्त कर दिए हैं। जिन ठेकेदारों की वजह से यह निर्माण कार्य का टेंडर निरस्त हुआ है। अब वही ठेकेदार दोबारा होने वाले टेंडर का काम लेने की तैयारी में लग गए।
नगर निगम के द्वारा आठ माह पूर्व पहले 10 करोड़ फिर उसके बाद 20 करोड़ के निर्माण कार्यों का टेंडर किया। इसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 200 से अधिक निर्माण कार्यों का टेंडर था। नियम अनुसार टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 1 से 2 माह के बीच सभी निर्माण कार्यों का काम पूरा हो जाना था, लेकिन ठेकेदारों ने निर्माण कार्यों का टेंडर ले तो लिया, लेकिन काम शुरू नहीं किया। इस बात को लेकर निगम के अधिकारियों ने ठेकेदारों को नोटिस जारी करते हुए दबाव बनाया।
यह भी पढ़ें
मैं विश्वास दिलाने आया हूं, अभी जो विकास दिख रहा है अगले पांच सालों में चारगुना ज्यादा दिखेगा : सीएम

इस बात पर कुछ काम है किए गए, इसके बाद सभी कार्य जस की तस स्थिति में रखे रहें। निर्माण कार्य नहीं होता देख निगम के अधिकारी भी सकते में आए और निर्माण कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों को लगातार नोटिस जारी करने लगे। एक के बाद एक तीन नोटिस जारी किया गया। इस नोटिस में निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश ठेकेदारों को दिया गया था। तीन नोटिस मिलने के बाद भी ठेकेदारों ने निर्माण कार्य नहीं किया। ऐसे में निगम की ओर से अंतिम नोटिस जारी करते हुए ठेकेदारों को ती दिन के भीतर निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया करने की बात कही, लेकिन ठेकेदारों ने इस नोटिस को भी हल्के में लिया और निर्माण कार्य शुरू नहीं किया।
ठेकेदारों की इस बात को लेकर नगर निगम ने टेंडर को निरस्त करते हुए ठेकेदारों की अमानत राशि राजसात की। निगम की ओर से मौजूदा समय में करीब दो दर्जन से अधिक निर्माण कार्यों का टेंडर निरस्त किया जा चुका है। वहीं जिन टेंडरों को निरस्त किया गया है उन्हें फिर से टेंडर कराया जा रहा है। निरस्त किए गए कुछ टेंडरों को दोबारा टेंडर किया जा चुका है। खास बात यह है कि जिन ठेकेदारों की वजह से निगम को निर्माण कार्य निरस्त करना पड़ा। वही ठेकेदार अब फिर से उस काम को लेने की जुगत में लग गए हैं।

चल रही प्रक्रिया
निर्माण कार्यों को कराने को लेकर निगम पिछड़ा हुआ है। इसकी वजह यह है कि आठ माह पहले जिन कार्यों का टेंडर किया गया था वह अब तक शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में निगम की ओर से दोबारा टेंडर करने के लिए प्रक्रिया तेज गति से चलाई जा रही है। जो टेंडर निरस्त हो रहे हैं उसे दोबारा टेंडर करने की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जा रही है।

अधिकारी कह रहे हैं नहीं मिलेगा काम
इधर नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि जिन ठेकेदारों की वजह से ही निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सके। ऐसे में निगम को टेंडर निरस्त करना पड़ा और दोबारा टेंडर किया जा रहा है। जिन ठेकेदारों की वजह से टेंडर निरस्त हुआ है उन ठेकेदारों को निर्माण कार्य का टेंडर नहीं देने की बात कही जा रही है।

-जिन ठेकेदारों की वजह से निर्माण कार्यों का टेंडर निरस्त हुआ है उन ठेकेदारों को काम नहीं दिया जाएगा। यदि वे फार्म ले भी लेते हैं तो उनका फार्म कैंसिल कर दिया जाएगा- आरके भोजसिया, कार्यपालन अभियंता, नगर निगम
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो