रायगढ़

दंपति समेत तीन लोगों ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

एक ही गांव के एक दंपति और एक 16 वर्षीय लड़के की लाश फांसी पर लटकी हुई मिली।

रायगढ़Jun 15, 2020 / 11:53 am

Bhawna Chaudhary

मोमिनपारा में चाकूबाजी करने वाले दस्तगीर-जमन की गिरफ्तारी नहीं

सारंगढ़. रविवार को सुबह से ही क्षेत्र के हिर्री गांव से दो बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। एक ही गांव के एक दंपति और एक 16 वर्षीय लड़के की लाश फांसी पर लटकी हुई मिली। विदित हो कि दोनों ही मामले एक ही गांव हिर्री का है।

पहले मामले में मिली जानकारी के मुताबिक हिर्री गांव में एक नव दंपती की लाश फांसी पर लटकी हुई मिली। बताया जाता है कि यह दोनों एक दूसरे के बेहद प्यार करते थे और दोनों डेढ़ वर्ष पहले शादी कर सास ससुर से अलग रह कर अपना जीवन यापन कर रहे थे। घटनास्थल पर सारंगढ़ थाना प्रभारी आशीष वासनिक के निर्देश पर पुलिस दल करने का और मौके पर पहुंचकर दोनों मृतकों की मौत के कारण से ज्यादा जुट गई है। पुलिस के अनुसार मृत दंपति में पति का नाम संजू जोल्हे और पत्नी का दिव्या जोल्हे है बताया जा रहा है।

दूसरे मामले में 12 घंटे के अंतराल में ही एक 16 साल के लड़के बबलू कुर्रे की गांव पास पीपल के पेड़ में फांसी पर लटकी हुई लाश मिली। बताया जाता है कि बबलू कुर्रे मन बुद्धि था। फिलहाल दोनों ही मामलों में सारंगढ़ पुलिस जांच कर रही है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.