scriptबादपाली गांव में मिला भालू का शव, पास जाकर देखा तो वन विभाग के अधिकारियों के उड़ गए होश… | Dead bears found in Badapali village | Patrika News
रायगढ़

बादपाली गांव में मिला भालू का शव, पास जाकर देखा तो वन विभाग के अधिकारियों के उड़ गए होश…

मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने पोस्टमार्टम करते हुए मृत भालू का अंतिम संस्कार कर दिया है।

रायगढ़Apr 27, 2018 / 12:18 pm

Shiv Singh

बादपाली गांव में मिला भालू का शव, पास जाकर देखा तो वन विभाग के अधिकारियों के उड़ गए होश...
रायगढ़. बंगुरसिया अंतर्गत बादपाली गांव में एक मादा भालू मृत अवस्था में मिली। वहीं उसके नाखून गायब हैं। साथ ही उसके मूंह में चोट के निशान हैं।
आशंका व्यक्त की जा रही है कि है कि शिकारियों ने भालू का शिकार किया और उसके नाखून काट कर ले गए। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने पोस्टमार्टम करते हुए मृत भालू का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं शिकारियों की पतासाजी की जा रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे बंगुरसिया क्षेत्र स्थित बादपाली गांव के करीब एक मादा भालू की लाश पड़ी हुई थी। जिसमें नजर पडऩे के साथ ही यह बात पूरे गांव में फैल गई। वहीं कुछ ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। मौका निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि मृत भालू के मूंह में चोट के निशान थे। जिसमें कीड़े भी लग गए थे।
यह भी पढ़ें
अब आंदोलन की तैयारी में जुटे शराबी, पढि़ए खबर आखिर किस बात पर नाराज हैं ये शराब प्रेमी

ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि क्षेत्र में कुछ शिकारी सक्रिय हैं, जो जंगलीसुअर का शिकार करने के लिए विस्फोटक सामान बिछाए रहे हैं। भालू उस विस्फोटक सामान को चबा गया होगा। इससे वह घायल हुआ। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि भालू को किसी वाहन ठोकर मार दिया था। इससे वह घायल हो गया। यह घाव मंूह में होने के कारण वह कुछ खा नहीं पा रहा था। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं मृत भालू के नाखून भी गायब थे। ऐसे में कई प्रकार की आशंका जताई जा रही है।

मौके पर हुआ पीएम
मामले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तो मौके पर पहुंचे थे। वहीं इसके अलावा पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर मृत भालू का पोस्टमार्टम करवाया और उसका अंतिम संस्कार भी किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो