script

पचधारी में सुबह आठ बच्चे गए थे नहाने, देखते ही देखते एक बच्चा हो गया गायब, कुछ समय बाद इस हाल में मिला…

locationरायगढ़Published: Apr 25, 2019 05:48:06 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

– उक्त स्थान पर जिला प्रशासन ने लगा रखा है प्रतिबंध

पचधारी में सुबह आठ बच्चे गए थे नहाने, देखते ही देखते एक बच्चा हो गया गायब, कुछ समय बाद इस हाल में मिला...

पचधारी में सुबह आठ बच्चे गए थे नहाने, देखते ही देखते एक बच्चा हो गया गायब, कुछ समय बाद इस हाल में मिला…

रायगढ़. जिला प्रशासन ने पचधारी में नहाने पर पिछले वर्ष ही प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद भी गर्मी बढ़ते ही लोगों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। गुरुवार को नहाने के दौरान यहां एक मासूम की डूबने से मौत हो गई है।
विदित हो कि पचधारी के समीप इंटकवेल बना हुआ है और यहां से पूरे शहर को पेयजल की सप्लाई के लिए पानी लिया जाता है, जिसके कारण इंटकवेल के दूसरे ओर बड़ी-बड़ी पाइप व पंप लगे हुए हैं। यहां पर पानी जमा कर रखा जाता है। लोगों के यहां पर नहाने से पानी प्रदूषित होता है साथ ही यहां पर खतरा भी बना रहता है। इसको देखते हुए उक्त स्थान पर जिला प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है।
यह भी पढ़ें
रूठी पत्नी को मनाने पति ने टांगी से काट लिया अपना ये पार्ट, टिफिन में भरकर पहुंच गया ससुराल, फिर…

कागजों में लगे इस प्रतिबंध को कोई नहीं मान रहा है न ही इसका पालन कराने के लिए प्रशासन की ओर से कोई पहल की जा रही है। इसका परिणाम आज एक हादसे के रूप में सामने आई है। राजीव नगर कोतरारोड क्षेत्र से आठ बच्चे नहाने के लिए सुबह में पचधारी पहुंच गए और पहले तो वहां इंटकवेल के नीचे नहाने लगे। नहाने के दौरान उसमें से एक आठ साल का मासूम पानी से डूब गया और किसी का ध्यान नहीं गया। जिसके कारण कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। काफी देर तक मासूम नहीं दिखा तो उसके मित्रों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान मासूम की लाश मिली। मासूम का नाम अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच करने में जुटी हुई है।

दोपहर बाद मिली सूचना
घटना होने के काफी देर तक कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना नहीं मिली थी। काफी देर बाद इसकी सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने लाश को अस्पताल भिजवाया और पीएम के लिए तैयारी शुरू की है।

ट्रेंडिंग वीडियो