scriptसूरजगढ़ पुल में टोल वसूली के कारण कई किलोमीटर तक लग रही भारी वाहनों की कतार | Due to toll collection in Surajgarh bridge, the queue of heavy vehicle | Patrika News
रायगढ़

सूरजगढ़ पुल में टोल वसूली के कारण कई किलोमीटर तक लग रही भारी वाहनों की कतार

एक छोर में निर्माण तो दूसरे छोर में वाहनों की कतार

रायगढ़Jun 01, 2022 / 07:23 pm

DURGA PRASAD SWARNKAR

सूरजगढ़ पुल में टोल वसूली के कारण कई किलोमीटर तक लग रही भारी वाहनों की कतार

टैक्स वसूली के कारण लगी जाम

रायगढ़। सूरजगढ़ पुल में बुधवार से शुरू हुए टोल टैक्स वसूली के चक्कर में कई किलोमीटर तक भारी वाहनों की कतार लग रही है। एक छोर में एप्रोच रोड का निर्माण हो रहा है तो वहीं दूसरे छोर में भारी वाहनों की लंबी कतार के कारण दोपहिया व चारपहिया वाहन चालक भी इस जाम के शिकार हो रहे हैं। पुल पार करने में लोगों को १ से डेढ़ घंटे लग जा रहे हैं।
पीडब्लयूडी ने सूरजगढ़ टोल बैरियर में टोल टैक्स वसूली के लिए निविदा निकाला था जिसमें एक कांग्रेसी नेता को यह ठेका मिला है। बुधवार से उक्त कांग्रेसी नेता ने टोल बैरियर में टोल टैक्स वसूलने का काम शुरू करा दिया है। इसके पहले विभाग द्वारा टोल टैक्स वसूला जा रहा था जिसमें स्पष्ट निर्देश था कि पुल के दोनो छोर अर्थात सुर्री के पास व पडिग़ांव के पास टैक्स लिया जाए, जिसके कारण जाम की समस्या नहीं हो रही थी। बुधवार से शुरू हुए ठेका के बाद भी विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदार को इसके लिए विशेष निर्देश दिया है लेकिन पहले ही दिन इस निर्देश की धज्जियां उड़ते हुए दिखी। टोल बैरियर पर ही टोल टैक्स की वसूली की जा रही थी। एक तो यहां पर एप्रोच रोड के निर्माण का कार्य चल रहा है उपर से भारी व चारपहिया वाहनों को टोल टैक्स के लिए रोक दिया जा रहा है इसके कारण इस मार्ग में भारी वाहनों की कई किलोमीटर तक कतार लग रही है। इससे चारपहिया व दोपहिया वाहन चालक भी जाम में फंस रहे हैं और इस पुल को पार करने में करीब १ से डेढ़ घंटे का समय लग रहा है। टोल टैक्स वसूलने के लिए ठेकेदार की मनमानी अब लोगों को भारी पडऩे लगी है।
गर्मी में तपते रहे यात्री
इस जाम में दो यात्री बस भी फंसा हुआ था, सुबह के १० बजे जाम में फंसे बस व तेज गर्मी के कारण बस में सवार यात्री नीचे उतरकर पेड़ के छांव में बैठकर जाम के हटने का इंतजार करते हुए दिखे। वहीं कई चारपहिया वाहन चालक भी घंटों भर तक जाम में फंसे रहे।
अव्यवस्थित तरीके से वसूल रहे टोल टैक्स
यहां पर अव्यवस्थित तरीके से टोल टैक्स वसूलने के कारण लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सुबह में पुल से पडिग़ांव तक लगी वाहनों की लंबी कतार की तस्वीर सामने आई जिसे लेकर अधिकारियों ने ठेकेदार को फटकार तो लगाया लेकिन उसके बाद भी कोई असर नहीं दिखा।
वर्सन
पहले विभाग द्वारा टोल टैक्स वसूला जाता था लेकिन अब ठेका होने के कारण ठेकेदार द्वारा वसूला जा रहा है। ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश है कि पुल के दोनो छोर में कर्मचारी लगाकर टोल टैक्स ले। मै दिखवाता हूं।
आरके खांबरा, ईई, पीडब्लयूडी

Home / Raigarh / सूरजगढ़ पुल में टोल वसूली के कारण कई किलोमीटर तक लग रही भारी वाहनों की कतार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो