रायगढ़. बंगरसिया क्षेत्र में हाथियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। इस क्षेत्र में भैंसगढ़ी एक ऐसा गांव है जहां के जंगल में दो हाथियों का दल विचरण कर रहा है। ऐसे में रात के समय इस गांव से लोगों को घर से निकलना मुश्किल है। यदि वे घर से निकलते हैं और हाथियों से सामना हो जाता है तो उनकी जान भी जा सकती है। इस बात को लेकर वन विभाग का अमला लगातार गांव में भ्रमण करते हुए ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं कि रात के समय घर से बाहर ना निकले वहीं एहतियात बरतने की निर्देश भी दे रहे हैं।