बदलते मौसम में किसानों को सता रही फसल की चिंता, कटाई हुई शुरू
रायगढ़Published: Nov 15, 2023 12:16:20 pm
CG News: मंगलवार को मौसम में बदलाव देखा गया और बादल छाए रहे। ऐसे में लघु व सीमांत किसानों ने धान कटाई करना उचित समझे और खेतों की ओर रुख किया।


बदलते मौसम में किसानों को सता रही फसल की चिंता, कटाई हुई शुरू
साल्हेओना। CG News: मंगलवार को मौसम में बदलाव देखा गया और बादल छाए रहे। ऐसे में लघु व सीमांत किसानों ने धान कटाई करना उचित समझे और खेतों की ओर रुख किया। आसमान पर बदली छाए रहने के कारण किसान चिंतित रहे और कटाई कराकर खलिहान पर रखें। किसानों का कहना है कि दीपोत्सव में लक्ष्मी पूजा के बाद धान कटाई को शुभ माना जाता है।