घरघोड़ा के कया में रखे ५० से अधिक कूप में लगी आग
वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही आई सामने
रायगढ़
Published: April 18, 2022 07:20:12 pm
रायगढ़। पिछले दिनों घरघोड़ा वनपरिक्षेत्र के कूप क्रमांक १ में रखे करीब से ५० से अधिक कूप में आग लग गई , जिसके कारण यह कूप जलकर राख हो गया।
विदित हो कि वन के अंदर पेड़ों की उम्र होने के बाद उसे काटकर लकड़ी की नीलामी के लिए व्यवस्थित तरीके से रखा जाता है। इसे वन विभाग के शब्दों में कूप कहा जाता है। कया कूप क्रमांक १ में ऐसे ही पेड़ों की कटाई करने के बाद लकड़ी को अव्यवस्थित तरीके से रखा गया था। वन विभाग द्वारा एकत्रित कर इसे नीलाम किया जाना था लेकिन अव्यवस्थित तरीके से रखे गए इन कूपों में अज्ञात कारण से आग लग गई और पूरी कूप जलकर राख हो गई। हांलाकि विभाग के अधिकारियों की माने तो पूरी कूप नहीं जलना बता रहे हैं लेकिन आधी अधूरी कूप की नीलामी में दर भी ऐसे ही मिलेगा। कुलमिलाकर विभाग अधिकारियों की उदासिनता के कारण कूप में लगे आग से विभाग को काफी नुकसान हुआ है।
हड़ताल का बना रहे बहाना
इसमें विभाग के अधिकारियों की माने तो वनकर्मियों की हड़ताल होने के कारण कूपों की कटाई के बाद उसे अव्यवस्थित तरीके से छोडऩा बता रहे हैं। लेकिन किन कारणों से इसमें आग लगी इसके बारे में कोई कुछ नहीं बता रहा है।
उठ रहे सवाल
कूपों की कटाई के बाद उसकी माप लेकर व्यवस्थित तरीके से रखा जाता है इसके बाद निलामी के लिए ऑपसेट प्राईज तय किया जाता है लेकिन यहां तो माप तक नहीं हो पाने की बात सामने आ रही है।

वन विभाग
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
