scriptफर्जी मेल से 80 हजार 953 डालर की धोखाधड़ी, जानें क्या है पूरा मामला | fraud of 80 thousand 953 dollars by making a fake mail id | Patrika News

फर्जी मेल से 80 हजार 953 डालर की धोखाधड़ी, जानें क्या है पूरा मामला

locationरायगढ़Published: Sep 16, 2021 11:29:13 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

Raigarh Crime News: आर्या मेटालर्जिकल कंपनी से फर्जी मेल के जरिए 80 हजार 953 डालर की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में चक्रधर नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Two women from City lose Rs 8.6 lakh in online job scams, Cyber Crime

ऑनलाइन घर बैठे कमाई वाले विज्ञापन से सावधान

रायगढ़. Raigarh Crime News: आर्या मेटालर्जिकल कंपनी से फर्जी मेल के जरिए 80 हजार 953 डालर की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में चक्रधर नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगुरसिया में आर्या मेटालर्जिकल कंपनी संचालित है। इस कंपनी का टाइअप चायना की एक कंपनी से है। उक्त दोनों कंपनी का लेनदेन मेल के माध्यम से होता है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों आर्या मेटालर्जिकल कंपनी रायगढ़ को मेल आया, जो हुबहु चायना की कंपनी से आने वाले मेल से मिल रही थी।
इसमें लेनदेन के 80 हजार 953 डालर यानी इंडियन करंसी में 60 से 63 लाख रुपए भेजने की बात कही गई थी। मेल आने के बाद आर्या मेटालर्जिकल कंपनी ने आईसीआईसीआई बैंक के माध्यम से सबंधित कंपनी को रुपए ट्रांसफर की। इसके बाद इसे कंफर्म करने के लिए संबंधित कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया गया।
जहां से उन्हें रुपए नहीं आने की बात कही गई। ऐसे में आर्या मेटालर्जिकल कंपनी के सतीष मिश्रा ने जिस एकाउंट में रुपए ट्रांसफर किए थे उसे तत्काल सीज करवाया। वहीं इसकी सूचना चक्रधर नगर पुलिस को दी। चक्रधर नगर थाना प्रभारी एके सिंह ने बताया कि मामले में धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो