रायगढ़

Video- गांधीगंज में आयोजित हुआ लठमार होली, मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने लगाए ठुमके

– वृंदावन से आए 21 लोगों की टीम ने होली का मतलब लोगों को बताया

रायगढ़Mar 16, 2019 / 06:23 pm

Vasudev Yadav

Video- गांधीगंज में आयोजित हुआ लठमार होली, मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने लगाए ठुमके

रायगढ़. रानी सती दादी सेवा समिति द्वारा आयोजित लठमार होली का कार्यक्रम गांधीगंज में कराया गया। इसमें वृंदावन मथुरा से आए कलाकारों ने शहर के मारवाड़ी समाज के महिलाओं को होली की धुन पर थिरकने को मजबूर कर दिया। महिलाओं ने लठमार होली के कार्यक्रम में जमकर ठुमके लगाए। वहीं वृदंावन से आए 21 लोगों की टीम ने होली का मतलब लोगों को बताया। नाटक और होली गीत से होली क्या होता है और वृंदावन में महीनों भर होली कैसे लोग खेलते हैं इसके बारे में बताया गया। फूलों से गांधीगंज में होली खेली गई वहीं बुजुर्गों ने भी लठमार होली का जमकर आनंद उठाया और लाठियां भी खाई। होली की खुशी में मारवाड़ी महिलाओं ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाए। हालांकि होली पर्व को लेकर कुछ दिन शेष है, लेकिन पर्व को लेकर लोगों में उत्साह नजर आने लगा है। जगह-जगह बच्चों द्वारा होलिका तैयार किया गया है, वहीं बाजारों में ढोल-नगाड़े व रंग गुलाल बिक्री के लिए सजने लगे हैं। इस पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

Home / Raigarh / Video- गांधीगंज में आयोजित हुआ लठमार होली, मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने लगाए ठुमके

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.