पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका मनियारो बाई (50) ग्राम रैरुमाखुर्द में अपने पति नान्ही राम और बेटे के साथ रहती थी। उसका पति नान्ही राम शराब पीने का आदी था, वहीं कुछ कामकाज भी नहीं करता था। वह अक्सर अपनी पत्नी से शराब पीने के लिए रुपए मांगता। वहीं रुपए नहीं मिलने पर उसके साथ झगड़ा करता था।
चार लाख रुपए लेकर गांजा तस्कर को छोडऩे वाले तीन आरक्षक को एएसपी ने किया लाइन अटैच 27 मार्च की सुबह करीब 10 बजे भी नान्ही राम मनियारो से शराब पीने के लिए रुपए की मांग कर झगड़ा कर रहा था। जिसे देख उसके बेटे ने उसे मना किया तो उसको भी मारने के लिए उतारू हो गया। तभी मनियारो बाई ने अपने पति से कहा कि उसके पास रुपए नहीं है वह कहां से उसे शराब पीने के लिए रुपए देगी तो आरोपी भड़क गया। वहीं उसके साथ मारपीट करने लगा।
इसके बाद आरोपी घर से धारदार चाकू ले आया और मनियारो बाई के सीने पर कई बार हमला कर दिया। जिससे मनियारो बाई की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतका के बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसे रिमांड में जेल भेज दिया गया है।