scriptयुवक देर रात ट्रांसफार्मर पर चढ़कर करने लगा पागलों जैसी हरकत, मकान मालिक पर चलाया चाकू, काबू कर रहे पुलिस बल को भी दांत से काटा, फिर… | Late night young man started acting like crazy | Patrika News

युवक देर रात ट्रांसफार्मर पर चढ़कर करने लगा पागलों जैसी हरकत, मकान मालिक पर चलाया चाकू, काबू कर रहे पुलिस बल को भी दांत से काटा, फिर…

locationरायगढ़Published: Sep 22, 2019 07:47:48 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

बीती रात ढिमरापुर चौक स्थित हनुमान मंदिर गली में अजीबो-गरीब वाकया देखने को मिला। अचानक एक युवक रात में घर के भीतर पागल की तरह हरकत करने लगा। फिर…

युवक देर रात ट्रांसफार्मर पर चढ़कर करने लगा पागलों जैसी हरकत, मकान मालिक पर चलाया चाकू, काबू कर रहे पुलिस बल को भी दांत से काटा, फिर...

युवक देर रात ट्रांसफार्मर पर चढ़कर करने लगा पागलों जैसी हरकत, मकान मालिक पर चलाया चाकू, काबू कर रहे पुलिस बल को भी दांत से काटा, फिर…

रायगढ़. देर रात एक युवक अपने घर में बर्तन फेंककर तोडफ़ोड़ करने लगा। इसके बाद घर से बाहर निकलकर आसपास स्थित घरों का दरवाजा पीटने लगा। इतने में भी मन नहीं हुआ शांत तो ट्रांसफार्मर के ऊपर चढ़ गया। फिर विद्युत कनेक्शन को नोचने लगा। शॉर्ट सर्किट हुआ तो लोग घर से बाहर निकले। युवक के पागलपन को देख सकते में आ गए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस बल मौके पर पहुंची और युवक पर काबू पाने का प्रयास करने लगी तो वह उल्टा पुलिस जवानों के हाथ को दांत से काट दिया। स्थिति यह हो गई कि पुलिस को मौके पर अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। इसके बाद उसे बेडिय़ोंं में बांधकर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार सचिन मिश्रा (36) बिलासपुर का रहने वाला है। उसने 10 साल पहले रतनपुर की मीना सिदार से प्रेम विवाह किया था। तब से वह रायगढ़ के ढिमरापुर स्थित हनुमान गली में किराए के मकान में रहता है। वहीं बिजली ठेकेदारी का काम करता है। वर्तमान में उसकी एक नौ साल की बच्ची भी है।
यह भी पढ़ें
मछली पकडऩे के बाद घर वापस लौट रहे ग्रामीण का हाथी से हो गया सामना, जान बचाने भागा तो हाथी ने पटक कर मार डाला

शनिवार की रात करीब 12 बजे सचिन घर आया और अचानक घर के बर्तनों को फेंकने लगा। ऐसे में उसकी पत्नी व बच्चे डर गए। इसके बाद वह घर से बाहर निकला और आसपास के लोगों के घरों में तोडफ़ोड़ कर उत्पात मचाने लगा। तभी वह पास में स्थित ट्रांसफार्मर में चढ़ गया और लोगों के घरों में गए कनेक्शन को हाथ से खींचने लगा। तब तक मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इक_ी हो गई। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है। मकान मालिक ने सचिन को पकडऩे का प्रयास किया तो उसने मकान मालिक पर चाकू से हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें
सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग, चांपा से लापता तीनों मासूम बिलासपुर में मिले, परिजनों ने ली राहत की सांस

इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पकडऩे का प्रयास किया तो सचिन ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। वह कुछ जवानों के हाथ को दांत से काट दिया। इसके बाद मौके पर अतिरिक्त बल बुलाया गया और सचिन को किसी तरह पकड़ कर बेडिय़ों में बांध कर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।

कफ सिरप का नशे के रूप में कर रहा था उपयोग
पुलिस का कहना है कि युवक विक्षिप्त है। जबकि सचिन की पत्नी मीना सिदार का कहना है कि वह विक्षिप्त नहीं है। पिछले 10 साल से वे यहां रह रहे हैं, लेकिन सचिन का कभी किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। हालांकि मीना ने बताया कि पहले सचिन शराब और गांजा का सेवन करता था। लेकिन करीब डेढ़ माह से वह एक कफसिरप जिसका नाम उसकी पत्नी नहीं जानती उसे नशे के रूप में सेवन कर रहा है। उक्त सिरप को शहर के ही दो मेडिकल वाले सचिन को उपलब्ध कराते थे। फिलहाल पुलिस अभी तक सचिन को अर्धविक्षिप्त मान रही है। वहीं मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के समय सचिन नशे में था या नहीं इसकी पुष्टि होने की बात कह रहे हैं।

की जाएगी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि सचिन को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो