scriptभाजपा प्रत्याशी गोमती साय ने किया मतदान, जान लें इस सीट से जुड़ी कुछ खास बातें… | Lok Sabha CG 2019 | Patrika News

भाजपा प्रत्याशी गोमती साय ने किया मतदान, जान लें इस सीट से जुड़ी कुछ खास बातें…

locationरायगढ़Published: Apr 23, 2019 10:04:39 am

Submitted by:

Vasudev Yadav

भाजपा प्रत्याशी गोमती साय अपने पति के साथ मतदान करने मतदान बूथ पहुंची थी।

भाजपा प्रत्याशी गोमती साय ने किया मतदान, जान लें इस सीट से जुड़ी कुछ खास बातें...

भाजपा प्रत्याशी गोमती साय ने किया मतदान

रायगढ़. लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी गोमती साय सुबह करीब 8.30 बजे मुंडाडीह गांव के मेंढर बहार मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। इमरान भाजपा प्रत्याशी के पति भी मतदान करने के लिए पहुंचे थे।
लोकतंत्र के महापर्व पर मतदान शुरू हो चुका है इसके लिए सुबह 7.00 बजे का समय निर्धारित किया गया था। निर्धारित समय से ही मतदान शुरू हो गया। इस बीच रायगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी गोमती साय अपने पति के साथ मतदान करने मतदान बूथ पहुंची थी। रायगढ़ लोकसभा सीट अंतर्गत रायगढ़ जिले के अलावा जसपुर जिला भी शामिल है। भाजपा ने इस बार भी जसपुर क्षेत्र की गोमती साय को ही प्रत्याशी बनाया है। गोमती सहाय जशपुर जिले के मुंडा डीह निवासी है। वहीं उनका मतदान केंद्र मेंढर बहार आता है। सुबह करीब 8.30 बजे भाजपा प्रत्याशी गोमती साय अपने पति के साथ मतदान केंद्र पहुंची और मतदान किया। इस दौरान वो उंगली पर लगे शाही के निशान दिखाते हुए दूसरे लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करती दिखी।

आइए जान लें इस सीट से जुड़ी कुछ खास बातें

– रायगढ़ की सीट अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित है।
– इस सीट के अंतर्गत जशपुर नगर, लैलूंगा, खरसिया, कुनकुरी, रायगढ़, धरमजयगढ़, पत्थलगांव और सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जोकि ST और SC वर्ग के लिए आरक्षित है।
– इस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में वोटरों की संख्या लगभग 17,31,655 है। इस निर्वाचन क्षेत्र में टोटल 2327 मतदान केंद्र बनाए गए है। जिनमें 625 सवंदेनशील मतदान केंद्र है।
– 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने रायगढ़ सीट पर कद्दावर नेता और वर्तमान लालजीत सिंह राठिया को चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि बीजेपी की महिला उम्मीदवार गोमती साय इस सीट से कड़ी चुनौती देंगी।
– इस सीट पर पिछले 4 लोकसभा चुनाव से भाजपा के विष्णुदेव साय जीत दर्ज करते आ रहे है।
– रायगढ़ की सीट 1962 से अस्तित्व में आई।
– इस सीट से सबसे पहले सांसद विजया भूषण सिंह देव थे, जो अखिल भारतीय राम राज्य परिषद पार्टी से थे।
– यहां अब तक भारतीय जनता पार्टी ने 6 बार जीत दर्ज की है, वहीं कांग्रेस ने भी यहां 6 बार कब्जा जमाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो