scriptकांग्रेस प्रत्याशी का विवादित बयान, सरकार बनने के बाद फांसी में PM मोदी | Lok sabha CG 2019:Congress Laljitsingh controversial statement Viral | Patrika News

कांग्रेस प्रत्याशी का विवादित बयान, सरकार बनने के बाद फांसी में PM मोदी

locationरायगढ़Published: Apr 19, 2019 02:45:00 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

* भाजपा ने ट्विटर पर किया वीडियो अपलोड
* पूर्व मंत्री चनेश राम राठिया के बेटे हैं लालजीत सिंह राठिया

रायगढ़। कांग्रेस प्रत्याशी का विवादित बयान उन्हें फिर एक बार चर्चे में बनाया हुआ है। रायगढ़ के कांग्रेस उम्मीदवार लालजीत सिंह राठिया लोकसभा चुनाव के गर्मी में प्रधानमंत्री मोदी को फांसी लगा देने की बात कही है जिसका वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें प्रदेश भाजपा ने जमकर जवाब दिया है और ट्विटर पर बयान वाली वीडियो डाल के जगजाहिर किया रहा है। चुनाव का समय है सभी पार्टी निशाना साधने के लिए तरह – तरह के बाते और गतिविधिया कर रहे है।
tweet

लुंगी डांस को लेकर पहले भी चर्चे में थे

रायगढ़ के धर्मजयगढ़ विधान सभा से विधायक लालजीत सिंह राठिया रायगढ़ के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री चनेश राम राठिया के बेटे हैं।उनके द्वारा भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने पर किया गया लुंगी डांस लोगों में खूब चर्चित हुआ।लालजीत सिंह राठिया को कांग्रेस ने रायगढ़ से उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की वर्तमान वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुष्पा देवी इस लोकसभा सीट से तीन बार जीतकर सांसद रह चुकी हैं।इंडियन नेशनल कांग्रेस के टिकट पर 2018 के विधान सभा चुनाव में इन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंदी एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लीनव बिरजु राठिया को 40335 वोटों से हराया।

संपत्ति
लालजीत सिंह राठिया के पास लगभग 63 लाख रुपये की चल अचल संपत्ति है और लगभग 14 लाख रुपये का बैंक का कर्ज भी है।

शिक्षा
इन्होने ओम माया सुंदरम महाविद्यालय से परस्नातक तक की शिक्षा ली है।

कौन है प्रतिद्वंदी
इनका मुकाबला भाजपा की उम्मीदवार गोमती साव से है। वह जशपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष है।

laljit rathiya
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो