script

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने मां और भाभी के साथ किया मतदान, कहा- जीतेंगे रायगढ़ सीट

locationरायगढ़Published: Apr 23, 2019 02:03:16 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

कहा- पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार मोदी का जादू नहीं चल पाया है

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने मां और भाभी के साथ किया मतदान, कहा- जीतेंगे रायगढ़ सीट

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने मां और भाभी के साथ किया मतदान, कहा- जीतेंगे रायगढ़ सीट

रायगढ़. उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल अपनी मां, पत्नी और भाभी के साथ नंदेली के मतदान केंद्र पहुंच कर मतदान किया। वहीं पटेल ने सुबह से ही अपने कार्यकर्ताओं के साथ मतदान की जानकारी लेते रहे। वहीं विधायक उमेश पटेल ने बताया कि 2014 में मोदी लहर थी इस बार नहीं है। इस चुनाव में कांग्रेस दो लाख मतों के गड्ढे को पाटकर रायगढ़ लोकसभा चुनाव जीतेगी। पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार मोदी का जादू नहीं चल पाया है। इस बार चारों तरफ कांग्रेस ही कांग्रेस छाया है। और अब लोगों को भी लगने लगा है कि इस बार अगर राज्य में कांग्रेस का सरकार है और केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार बन जाए तो ही कुछ काम हो पाएगा। वहीं मतदान के दौरान तेज धूप में भी लोग खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए मतदान करने में लगे रहे।

आइए जान लें इस सीट से जुड़ी कुछ खास बातें

– रायगढ़ की सीट अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित है।
– इस सीट के अंतर्गत जशपुर नगर, लैलूंगा, खरसिया, कुनकुरी, रायगढ़, धरमजयगढ़, पत्थलगांव और सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जोकि ST और SC वर्ग के लिए आरक्षित है।
– इस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में वोटरों की संख्या लगभग 17,31,655 है। इस निर्वाचन क्षेत्र में टोटल 2327 मतदान केंद्र बनाए गए है। जिनमें 625 सवंदेनशील मतदान केंद्र है।
– 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने रायगढ़ सीट पर कद्दावर नेता और वर्तमान लालजीत सिंह राठिया को चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि बीजेपी की महिला उम्मीदवार गोमती साय इस सीट से कड़ी चुनौती देंगी।
– इस सीट पर पिछले 4 लोकसभा चुनाव से भाजपा के विष्णुदेव साय जीत दर्ज करते आ रहे है।
– रायगढ़ की सीट 1962 से अस्तित्व में आई।
– इस सीट से सबसे पहले सांसद विजया भूषण सिंह देव थे, जो अखिल भारतीय राम राज्य परिषद पार्टी से थे।
– यहां अब तक भारतीय जनता पार्टी ने 6 बार जीत दर्ज की है, वहीं कांग्रेस ने भी यहां 6 बार कब्जा जमाया है।

ट्रेंडिंग वीडियो