रायगढ़

बीजेपी की बढ़त को देख भाजपा कार्यालय में एकत्रित हुए सैकड़ों कार्यकर्ता, लगे जिंदाबाद के नारे

-भाजपा कार्यालय में प्रोजेक्टकर के माध्यम से ले रहे पल-पल की जानकारी, की गई आतिशबाजी, बंटी मिठाईयां -कांग्रेस कार्यालय में पसरा सन्नाटा

रायगढ़May 23, 2019 / 01:11 pm

Vasudev Yadav

बीजेपी की बढ़त को देख भाजपा कार्यालय में एकत्रित हुए सैकड़ों कार्यकर्ता, लगे जिंदाबाद के नारे

रायगढ़. लोकसभा चुनाव के मतगणना में अब तक आठवें राउंड का नतीजा आ चुका है। इस राउंड में भाजपा को 47 हजार से अधिक लीड मिल चुकी है, ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। बीजेपी की बढ़त को देखते हुए भाजपा कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित होकर जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। वहीं आतिशबाजी कर मिठाई भी बांट रहे हैं। इसके अलावा भाजपा कार्यालय में प्रोजेक्टर के माध्यम से भाजपाइ पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। जबकि दूसरी ओर कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहां कोई कांग्रेसी दिखाई नहीं दिए।
लोकसभा चुनाव के आठवें राउंड की स्थिति पर गौर करें तो भाजपा प्रत्याशी को अब तक तीन लाख 24 हजार 260 मत मिले हैं दूसरी और कांग्रेस को दो लाख 76 हजार 404 मत मिले हैं। वहीं काउंटिंग स्थल पर भी कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। काउंटिंग स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम है। पुलिस बल की तैनाती की गई है। आते-जाते लोगों की जांच की जा रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.