scriptईसीआई का रुझान एप नही हुआ चालू, कर्मचारी करते रहे मशक्कत | Lok Sabha CG Result 2019 | Patrika News

ईसीआई का रुझान एप नही हुआ चालू, कर्मचारी करते रहे मशक्कत

locationरायगढ़Published: May 23, 2019 04:49:57 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

– घंटो मशक्कत के बाद भी नही आया कुछ

ईसीआई का रुझान एप नही हुआ चालू, कर्मचारी करते रहे मशक्कत

ईसीआई का रुझान एप नही हुआ चालू, कर्मचारी करते रहे मशक्कत

रायगढ़। ईसीआई का रुझान एप मतगणना स्थल में काम ही नही किया। संबंधित कर्मचारी मशक्कत करते रहे रहे पर एप चालू ही नही हुआ।
ईसीआई ने इस बार लोकसभा चुनाव के मतगणना के दौरान मतगणना स्थल के मीडिया सेंटर में दो टीवी लगाया गया है जिसमे से एक में न्यूज तो दूसरे में ईसीआई का एप चलना था पर एप चालू नही हुआ। बताया जा रहा है कि ईसीआई के उक्त एप के माध्यम से चुनाव परिणाम का रुझान आना था। इसको चालू करने के लिए सुबह 8 बजे से ही सम्बंधित विभाग के कर्मचारी लगे रहे। घंटो मशक्कत के बाद भी एप चालू नहीं हुआ। जिसके कारण केआईटी स्थित मतगणना स्थल में दूसरा टीवी बन्द पड़ा रहा। बताया जाता है कि मतगणना के एक दिन पहले भी एनआईसी द्वारा इस एप का ट्रायल करने की कोशिश की गई थी पर चालू नही हुआ था। मतगणना के दिन भी यह चालू नही हुआ जिसके कारण मतगणना का रुझान एप के माध्यम से नही मिला।

किसी के पास जानकारी नहीं
आश्चर्य की बात तो यह है कि इस एप के माध्यम से क्या रुझान आएगा इस बारे में सम्बंधित अधिकारियों से जानने का प्रयास किया गया पर किसी के पास कोई जानकारी नही थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो