रायगढ़

पांचवीं बार भी बीजेपी की बादशाहत बरकरार, गोमती साय ने कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत सिंह राठिया को पछाड़ा

पांच माह पहले हुए विधानसभा में कांग्रेस को रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के पूरे आठों विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी।

रायगढ़May 23, 2019 / 09:59 pm

Vasudev Yadav

पांचवीं बार भी बीजेपी की बादशाहत बरकरार, गोमती साय ने कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत सिंह राठिया को पछाड़ा

कोरबा. भाजपा ने रायगढ़ संसदीय क्षेत्र में अपनी बादशाहत पांचवीं बार भी बरकरार रखी है। इससे पहले चार बार रायगढ़ के आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर विष्णुदेव साय लगातार चार बार जीत दर्ज करते हुए आ रहे थे, लेकिन इस बार के चुनाव में भाजपा ने विष्णुदेव साय की बजाए जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष गोमती साय को चुनावी मैदान में उतारा। गोमती साय भी भाजपा की उम्मीदों पर खरी उतरते हुए कांग्रेस के प्रत्याशी लालजीत सिंह राठिया को हराते हुए जीत दर्ज की। पहले राउंड से मिली बढ़त अंतिम चरण तक रही।बीजेपी प्रत्याी गोमती साय को कुल 658334 मत मिले, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत सिंह राठिया को 592308 मत मिले।
पांच माह पहले हुए विधानसभा में कांग्रेस को रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के पूरे आठों विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी। इसमें पांच विधानसभा रायगढ़ जिले के थे तो तीन विधानसभ जशपुर जिले के थे, लेकिन लोकसभा चुनाव क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया।
शुरुआती राउंड से ही भाजपा को बढ़त मिलना शुरु हो गया था। इससे भाजपा खेमें में पहले राउंड से ही खुशी देखने को मिली। देर शाम भाजपा के कार्यकर्ता खुशी मनाने लगे और कही पटाखे जलाए तो कही मिठाई बांटी गई।

Home / Raigarh / पांचवीं बार भी बीजेपी की बादशाहत बरकरार, गोमती साय ने कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत सिंह राठिया को पछाड़ा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.