scriptनगर निगम में कांग्रेस का लहराया परचम, महापौर की कुर्सी पर जानकी, तो सभापति की कुर्सी पर जयंत का रहा कब्जा | Mayor election 2020 | Patrika News

नगर निगम में कांग्रेस का लहराया परचम, महापौर की कुर्सी पर जानकी, तो सभापति की कुर्सी पर जयंत का रहा कब्जा

locationरायगढ़Published: Jan 07, 2020 01:43:58 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Mayor election 2020: जिले के अधिकांश नगरीय निकायों में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। इससे कांग्रेसियों में खुशी की लहर है। शाम के बाद से ही शहर सहित अन्य निकायों में विजयी रैली निकाली गई। यह रैली शहर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण की। वहीं देर रात तक कांग्रेसियों में जीत को लेकर उत्साह रहा।

नगर निगम में कांग्रेस का लहराया परचम, महापौर की कुर्सी पर जानकी, तो सभापति की कुर्सी पर जयंत का रहा कब्जा

नगर निगम में कांग्रेस का लहराया परचम, महापौर की कुर्सी पर जानकी, तो सभापति की कुर्सी पर जयंत का रहा कब्जा

रायगढ़. जिले के 9 नगरीय निकायों में से नगर निगम व नगर पालिका सहित चार नगर पंचायत पर कांग्रेस का परचम लहराया तो तीन नगर पंचायत में कमल खिला। दो नगर पंचायतों में कांग्रेस के निर्विरोध अध्यक्ष बने। वहीं एक नगर पंचायत में क्रास वोटिंग की वजह से बहुमत होते हुए भी कांग्रेस के हाथ से अध्यक्ष की गद्दी फिसल गई।
रायगढ़ नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा रहा। महापौर व सभापति दोनों कांग्रेस की झोली में आई। नगर निगम महापौर के रूप में कांग्रेस की जानकी काटजू निर्वाचित हुई तो कांग्रेस के ही जयंत ठेठवार सभापति के रूप में निर्वाचित हुए। नगर निगम में कांग्रेस ने 10 साल बाद वापसी कर ली है।
पहले कार्यकाल में कांग्रेस के जेठूराम मनहर थे। इसके बाद शहर की सत्ता भाजपा के खाते में चली गई थी। वहीं फिर निर्दलीय मधुबाई पांच साल शहर की सत्ता पर काबिज थी। अब जब इस बार अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव हुआ तो शहर के ४८ वार्डों में कांग्रेस को २४ सीट, भाजपा को 19 सीट और निर्दलीय के खाते में पांच सीट रही। इस जनादेश से यह स्पष्ट हो गया था कि जनता ने शहर की सत्ता की बागडोर कांग्रेस को सौंपी थी। वहीं महापौर व सभापति के लिए छह जनवरी को चुनाव किया।
यह भी पढ़ें
जिला पंचायत सदस्य के लिए 87 उम्मीदवारों ने भरा फार्म, इनमें ये भी शामिल

इस चुनाव में मेयर पद के लिए कांग्रेस की जानकी काटजू को 26 मत मिले और भाजपा की प्रत्याशी नवधा मिरी को 22 मत मिले। इस तरह कांग्रेस की जानकी काटजू विजयी रही। वहीं सभापति के लिए कांग्रेस की ओर से जयंत ठेठवार प्रत्याशी रहे तो भाजपा की ओर से पंकज कंकरवाल को प्रत्याशी बनाया गया था। जयंत ठेठवार को 30 मत मिले तो पंकज कंकरवाल को 18 मत ही मिले। इस तरह कांग्रेस के जयंत ठेठवार सभापति पद के लिए विजयी रहे।

यह भी पढ़ें
कड़ाके की ठंड से दो महिला की मौत, एक की नहीं हो सकी पहचान

नगर निगम में कांग्रेस का लहराया परचम, महापौर की कुर्सी पर जानकी, तो सभापति की कुर्सी पर जयंत का रहा कब्जा

राधा सुनील शर्मा के सर बंधा ताज, बनी खरसिया नगर पालिका की अध्यक्ष
पखवाड़े भर से चल रही सरगर्मी के बाद सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें नगर सरकार की कमान राधा शर्मा के हाथों सौंपी गई है। वहीं उपाध्यक्ष राजेश सहिस को चुना गया है। कुल 18 वार्ड में 12 पर कांग्रेस की जीत से पालिका की सत्ता में परिवर्तन पहले ही हो चुका था। वहीं विधिवत नामांकन एवं मतदान सोमवार को दीनदयाल सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ। वार्ड नंबर 14 की पार्षद राधा सुनील शर्मा 13 मतों से विजयी होकर नगर पालिका अध्यक्ष चुनी गईं। वहीं उपाध्यक्ष वार्ड नंबर चार के कांग्रेसी पार्षद राजेश सहिस बने हैं, जिन्हें 12 मत प्राप्त हुए।

ट्रेंडिंग वीडियो