scriptरायगढ़ में शर्मनाक घटना: 14 साल के नाबालिग ने 6 साल की मासूम से किया रेप | Minor girl raped by 14 year neighbour in Raigarh | Patrika News

रायगढ़ में शर्मनाक घटना: 14 साल के नाबालिग ने 6 साल की मासूम से किया रेप

locationरायगढ़Published: Dec 08, 2019 12:29:11 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ इलाके में सामने आई है, जहां 6 साल की मासूम बच्ची 14 साल के नाबालिग लड़के के हैवानियत का शिकार हो गई।

Minor girl rape: चार साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने दबोचा

Minor girl rape: चार साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने दबोचा

रायगढ़. देश में दुष्कर्म पर नया कानून बनने के बाद भी घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन देश के किसी न किसी राज्य से बलात्कार के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ इलाके में सामने आई है, जहां 6 साल की मासूम बच्ची 14 साल के नाबालिग लड़के के हैवानियत का शिकार हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ अपराध दर्जकर उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।
दरअसल, यह पूरा मामला रायगढ़ के लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 दिसम्बर की सुबह बच्ची के माता-पिता रोजी-मजदूरी का काम करने गए थे। घर पर बच्ची छोटी बहन खेल रही थी। तभी उनके पड़ोस का 14 वर्षीय नाबालिग पहुंचा। इसके बाद मौके का फायदा उठा कर आरोपी बच्ची का मुंह दबाकर दुष्कर्म करने लगा। इस घटना को मासूम की छोटी बहन ने देखा वह जोर-जोर से रोने लगी।
बच्ची की आवाज सुनकर पड़ोस की एक बुजुर्ग महिला वहां आ गई और उसने आरोपी को देख लिया, इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। दोपहर में जब बच्ची के माता-पिता काम कर घर लौटे तो बुजुर्ग महिला ने उन्हें सारी जानकारी दी। परिजनों ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने भी आरोपी के कृत्य के बारे में अपने माता-पिता को बताई।

आरोपी ने कबूला जुर्म
पुलिस ने बताया कि घटना की रिपोर्ट के बाद बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं नाबालिग को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपने पिता के समक्ष जुर्म स्वीकार कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया। जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

रायगढ़ एएसपी अभिषेक वर्मा ने कहा, 6 साल की मासूम बच्ची के साथ 14 साल के बालक द्वारा दुष्कर्म की घटना की रिपोर्ट पर आरोपी को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। वहीं मामले को विवेचना में लिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो