scriptपति गया था मार्केट, घर लौटा तो पत्नी थी गायब, देर रात तक नहीं लौटी तो पति के उड़ गए होश… | Missing person case | Patrika News

पति गया था मार्केट, घर लौटा तो पत्नी थी गायब, देर रात तक नहीं लौटी तो पति के उड़ गए होश…

locationरायगढ़Published: May 18, 2019 06:41:38 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

– पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है

पति गया था मार्केट, घर लौटा तो पत्नी थी गायब, देर रात तक नहीं लौटी तो पति के उड़ गए होश...

पति गया था मार्केट, घर लौटा तो पत्नी थी गायब, देर रात तक नहीं लौटी तो पति के उड़ गए होश…

रायगढ़. पति घर से कुछ सामान लेने मार्केट गया था उस वक्त उसकी पत्नी अचानक लापता हो गई है। ऐसे में पीडि़त पति अब दर-दर भटकते हुए अपनी पत्नी को ढूंढ़ रहा है। हालांकि उसने घटना की शिकायत जूटमिल चौकी में की है। जहां पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरसींवा निवासी मनोज कुमार कुर्रे व उसकी 35 वर्षीय पत्नी तिजमति कुर्रे के तीन बच्चे हैं। करीब दो माह पहले पति-पत्नी अपने बच्चों को सरसींवा में ही छोड़ कर रायगढ़ कमाने-खाने के लिए चले आए। इस दौरान वे जूटमिल के अमलीभौना में रह कर रोजी-मजदूरी का काम कर रहे थे। गत 12 मई की शाम मनोज सामान लेने जाने के लिए घर से मार्केट निकला था। जब मार्केट से घर लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी घर में नहीं थी। ऐसे में उसने सोचा की वह आसपास कहीं गई होगी। लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटी।
यह भी पढ़ें
VIDEO- जीतराम चौधरी हत्याकांड के बाद भी मनरेगा घोटाले की जांच अधूरी, आठ माह बाद भी मामले पर दर्ज नहीं हुई एफआईआर

इसके बाद कई दिनों तक वह घर ही नहीं आई। पुलिस ने बताया कि मनोज रायगढ़ में नया है इसलिए वह इस शहर से वाकिफ नहीं है। इसके बाद भी वह अपनी पत्नी को इधर-उधर भटकते हुए ढूंढ़ता रहा। साथ ही अपने घर, रिश्तेदारों के यहां भी संपर्क कर अपने पत्नी के बारे में पतासाजी कर लिया, लेकिन उसकी पत्नी के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं मिली। ऐसे में वह थक हार कर जूटमिल चौकी पहुंचा और अपने पत्नी के गुम हो जाने की सूचना दिया। जिस पर पुलिस ने गुम इंसान कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो