मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह जिंदल एयर स्ट्रिप के समीप स्थित मानसरोवर डेम के करीब एक युवक की लाश मिली। लाश तीन टुकड़ों में बंटा हुआ है जिसका सिर अब तक नही मिला है। धड़ और पैर कुछ दूरी पर मिला। काम करने वाले एक कर्मचारी ने सुबह कटा हुआ लाश देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। कर्मचारी घबरा गया। इसकी जानकारी वह अपने अधिकारियों दिया। इसके बाद अधिकारियों द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद एडिशनल एसपी, कोतरा रोड थाना प्रभारी, सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर फारेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंचे। मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की शिनाख्ती भगवानपुर निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि संदीप सिंह की पत्नी ने उसके कपड़े और हाथ में पहने अंगूठी से उसकी शिनाख्ती की है। हांलाकि इस मामले में पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और सिर को खोजने में पुलिस की टीम लग गई है।
यह भी पढ़ें