script

पहले लेना होगा नजूल से एनओसी, फिर बनेगी टंकी, हैंडओवर के लिए एमआईसी ने किया प्रस्ताव

locationरायगढ़Published: Mar 14, 2018 07:57:51 pm

Submitted by:

Shiv Singh

हालांकि निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है। इसके लिए कवायद शुरू कर दी है।

पहले लेना होगा नजूल से एनओसी, फिर बनेगी टंकी, हैंडओवर के लिए एमआईसी ने किया प्रस्ताव
रायगढ़. शहर में नए पेयजल व्यवस्था के लिए पांच नई टंकियों का निर्माण किया जाना है। इसके लिए नगर निगम ने जमीन का तो चिन्हांकन कर लिया है, लेकिन अब तक जमीन को हैंडओवर नहीं लिया है। इससे निर्माण कार्य में लेटलतीफी हो सकती है। हालांकि निगम के अधिकारियों का कहना है कि इसकी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, जल्द ही नजूल विभाग से एनओसी ली जाएगी। इसके बाद निर्माण में कोई अड़चन नहीं होगा।
शहरी क्षेत्र में नए पेयजल व्यवस्था अमृत मिशन के तहत किया जाना है। नगर निगम ने इसके लिए १२४ करोड़ का टेंडर भी कर दिया है। टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। वहीं इसका काम रायपुर में चंद्र निर्माण एजेंसी को दिया भी जा चुका है। अब जब सारी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद काम शुरू होने का समय आ रहा है कि टंकी निर्माण के लिए जमीन का पेंच भी फंस रहा है।
यह भी पढ़ें
BREAKING : कभी देखा है 100 की रफ्तार में सड़क पर दौड़ती बर्निंग ट्रक, खड़े हो जाएंगे रोंगटे, देखिए वीडियो

विभागीय अधिकारियों की माने तो नगर निगम के द्वारा टंकियों के निर्माण के लिए जगह का चिन्हांकन किया जा चुका है। वहीं जगह चिन्हांकन होने के बाद ड्राइंग डिजाइन भी बनाया जा चुका है, लेकिन जिस स्थान पर टंकी का निर्माण किया जाना है वह स्थान नजूल की है। ऐसे में टंकी निर्माण के पूर्व नगर निगम को नजूल विभाग से एनओसी लेना है, लेकिन यह प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं की। ऐसे में टंकी निर्माण की प्रक्रिया में लेटलतीफी होने की संभावना भी बन रही है।

हालांकि निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है। इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। जल्द ही नजूल विभाग को एनओसी के लिए पत्र भेजा जाएगा। इस पत्र के भेजने के बाद नजूल विभाग के द्वारा नगर निगम जमीन को हैंडओवर किया जाएगा। वहीं यह बताया जा रहा है कि इसकी प्रक्रिया एमआईसी से होकर गुजरती है। मौजूदा समय में एमआईसी ने भी इस प्रस्ताव को स्वीकृत कर दिया है।
विजयपुर में आएगी समस्या
नगर निगम के द्वारा शहर के पांच स्थानों पर पानी टंकी बनाया जाना है। इसमें एक स्थान विजयपुर भी है। बताया जा रहा है कि निगम के द्वारा जहां सर्वे किया गया था, उसे स्थान पर बड़े झाड़ के जंगल हैं। ऐसे में यहां पानी टंकी निर्माण में समस्या का आ सकती है। हालांकि यह कहा जा रहा है कि यदि समस्या आती है तो उक्त स्थान से कुछ दूरी पर पानी टंकी का निर्माण किया जाएगा।

124 करोड़ का है प्रस्ताव
नगर निगम के द्वारा शहरी क्षेत्र में जो पेयजल व्यवस्था के लिए कवायद चल रही है। वह १२४ करोड़ की है। इस राशि से शहरी क्षेत्र में पाइप लाइन विस्तार, इंटकवेल, पानी टंकी का निर्माण किया जाना है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद पुराने क्षेत्र के साथ नए क्षेत्र में पानी की समस्या नहीं रहेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो