scriptमहुआ बिनने की बात पर चार लोगों ने एक को बेहोश होते तक मारा | Old man beat a person badly | Patrika News

महुआ बिनने की बात पर चार लोगों ने एक को बेहोश होते तक मारा

locationरायगढ़Published: May 20, 2019 07:44:51 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

मुक्का मारने से टूटा पीडि़त का दांत, छाल पुलिस ने किया अपराध दर्ज

मुक्का मारने से टूटा पीडि़त का दांत, छाल पुलिस ने किया अपराध दर्ज

महुआ बिनने की बात पर चार लोगों ने एक को बेहोश होते तक मारा

रायगढ़. छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ बिनने की बात पर हुए विवाद को लेकर चार लोगों ने पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति की बुरी तरह पिटाई कर दी। जिससे उसका दांत टूट गया और वह बेहोश हो गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा २९४, ५०६, ३२५, ३४ के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी जेठसिंह धनुहार पिता तिहारू राम धनुहार (५०) ग्राम गंजइपाली में रहता है। करीब दो-तीन माह पूर्व महुआ बिनने की बात पर उसका गांव के राजेश उरांव, सुंदर उरांव, राजू उरांव व रामपुरिहा के साथ विवाद हो गया था। जिसकी रंजिश आरोपीगण रखे हुए थे। १७ मई को जेठसिंह गांव के विद्या सिदार के बारात में ग्राम बनहर गया था। जहां से रात में वह वापस अपने घर लौट रहा था। तभी रात करीब आठ बजे जैसे ही वह चुआनार जंगल के पास पहुंचा था कि शराब के नशे में धुत्त रामपुरिहा, राजेश, सुंदर व राजू इसका रास्ता रोकवाए और पुरानी रंजिश को लेकर रामपुरिहा अचानक एक घुसा जेठ सिंह के मुंह पर मार दिया। जिससे जेठसिंह संभल न सका और अचानक हुए प्रहार से उसके जबड़ा का एक दांत टूट गया। इसके बाद सभी आरोपी उसे लात-घूसा से मारने लगे जिससे वह बेहोश हो गया। इस घटना में जेठ सिंह को काफी चोट आई है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो