scriptनिगम की टंकी से रातों रात सूख रहा 20 लाख लीटर पानी | Over 2 million liters of water is drying overnight from the corporatio | Patrika News
रायगढ़

निगम की टंकी से रातों रात सूख रहा 20 लाख लीटर पानी

जल आवर्धन योजना के तहत वेयर हाउस टंकी से रातों रात 20 लाख लीटर पानी गायब हो जा रहा है। फिल्टर प्लांट के अधिकारी कह रहे हैं कि वहां से हर दिन 40 लाख लीटर पानी भेजा जा रहा है, जबकि इस टंकी से 20 लाख लीटर आपूर्ति होने के बाद टंकी खाली हो जा रही है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि उक्त टंकी से रातों रात २० लाख लीटर पानी सूख रही है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले उक्त टंकी के पास निगम के कुछ तकनीकी कर्मचारियों ने सुधार का कार्य किया था, तब से इस तरह की स्थिति निर्मित हुई है।

रायगढ़Jan 21, 2020 / 06:52 pm

Deepak Gupta

निगम की टंकी से रातों रात सूख रहा 20 लाख लीटर पानी

निगम की टंकी से रातों रात सूख रहा 20 लाख लीटर पानी

रायगढ़. जल आवर्धन योजना के तहत वेयर हाउस टंकी से रातों रात २० लाख लीटर पानी गायब हो जा रहा है। फिल्टर प्लांट के अधिकारी कह रहे हैं कि वहां से हर दिन 40 लाख लीटर पानी भेजा जा रहा है, जबकि इस टंकी से 20 लाख लीटर आपूर्ति होने के बाद टंकी खाली हो जा रही है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि उक्त टंकी से रातों रात 20 लाख लीटर पानी सूख रही है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले उक्त टंकी के पास निगम के कुछ तकनीकी कर्मचारियों ने सुधार का कार्य किया था, तब से इस तरह की स्थिति निर्मित हुई है।
जल आवर्धन योजना के तहत शहर में पांच टंकियां बनाई गई है। इसमें एक एक टंकी पुलिस लाइन स्थित वेयर हाउस के पास है। नगर निगम अधिकारियों की माने तो इसकी क्षमता 40 लाख लीटर की है। चांदमारी के फिल्टर प्लांट से प्रतिदिन 40 लाख लीटर पानी इस टंकी में भरा जाता है। इसके बाद इस टंकी से शहर के सात वार्डों में पानी की आपूर्ति होती है। सुबह दो घंटे और शाम को एक घंटे पानी आपूर्ति किए जाने का समय तय है। विभागीय कर्मचारियों की माने तो सुबह दो घंटे में उक्त 40 लाख लीटर खपत होती है। वहीं शाम के समय एक घंटा आपूर्ति किया जाता है। बताया जा रहा है कि इसमें आधा पानी मतलब 20 लाख लीटर की आपूर्ति होती है। पिछले दो दिनों में यहां अजीब समस्या बनी हुई है। रात के समय फिल्टर प्लांट से टंकी में पानी भरा जाता है। बताया जाता है कि जब यह टंकी ओवर फ्लो होता है, मतलब 40 लाख लीटर पानी भर जाता है तो फिल्टर प्लांट से आने वाली आपूर्ति पाइप को बंद किया जाता है। जब टंकी में 40 लाख लीटर पानी होता है तो नियमानुसार दो घंटे पानी की सप्लाई भी होना चाहिए, लेकिन दो दिनों से कभी एक घंटा तो कभी पौन घंटा आपूर्ति के बाद टंकी खाली हो जा रही है। खास बात यह है कि आसपास लीकेज की समस्या भी नहीं है, जिससे यह आंकलन किया जा सके कि पानी लीकेज के माध्यम से बह गया।

सुधार के बाद आई परेशानी
नगर निगम के कुछ कर्मचारियों की माने तो राजीव नगर में भी जल आवर्धन योजना के तहत पानी टंकी बनाया गया है। उस टंकी में पानी पर्याप्त नहीं भर रहा था। इसकी शिकायत भी लगातार मिल रही थी। इस बात को लेकर नगर निगम के कर्मचारी वेयर हाउस पानी टंकी के पास कुछ सुधार किए। बताया जा रहा है कि इसके बाद से ही इस तरह की समस्या आ रही है। वरना इससे पहले ऐसी समस्या नहीं थी।

Home / Raigarh / निगम की टंकी से रातों रात सूख रहा 20 लाख लीटर पानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो