केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड में गर्मी से बेहाल हो रहे यात्री
पहले गर्मी से निजात दिलाने कूलर की हुई थी व्यवस्था
अब आधे पंखे भी हो चुके हैं खराब
रायगढ़
Published: April 06, 2022 08:18:21 pm
रायगढ़. शहर की कांग्रेस सरकार ने इस साल केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड की सुध नहीं ली। आलम यह है कि इस साल यहां कुलर तो लगाया ही नहीं गया है। वहीं जो पंखे यात्री प्रतिक्षालय में लगे हुए हैं उसे आधे से अधिक खराब हो चुके हैं। ऐसे में यहां आए यात्रियों के लिए सुविधा के नाम पर कुछ भी नही है। इसकी वजह से यात्री गर्मी से बेहाल होकर शहर सरकार को कोस रहे हैं।
गौरतलब हो कि इस बार गर्मी पहले ही शुरू हो गई है। इससे दिनों-दिन सूर्य की तपिश बढऩे के कारण लोगों में व्याकुलता नजर आने लगी है। ऐसे में बस से यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत पहुंचाने अभी तक नगर निगम से किसी भी तरह की सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है। जिससे बस से उतरने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व में बस स्टैंड के प्रतिक्षालय में निगम द्वारा कूलर भी लगाया गया था, जिससे बाहर से आने वाले यात्री कुछ देर तक गर्मी से रहात पाने बैठते थे, लेकिन अब स्थिति यह हो गई है कि यहां न तो कूलर है और न ही पंखा सही तरीके से चल रहा है। जिससे भरी गर्मी में यात्रियों को परेशाना होना पड़ रहा है। साथ ही निगम द्वारा जो पंखे भी लगाए हैं उसमें भी ज्यादातर खराब पड़े हुए हैं। इसके बाद भी इसका सुधार कार्य नहीं किया जा रहा है। जिससे गर्मी से आने के बाद भी यहां कोई सकुन नहीं मिल पा रहा है।
पूर्व में लगा था 6 कूलर
इस संबंध में स्थानीय लोगों की मानें तो पूव में केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के प्रतिक्षालय में निगम द्वारा 6 कूलर व २० पंखा लगाया गया था, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिल रही थी, लेकिन निगम द्वारा यहां से कूलर को यह बोलकर हटाया गया कि इसका मेंटेनेंस कराया जाएगा, लेकिन माहभर बित जाने के बाद भी कूलर नहीं आ सका है। साथ ही जो पंखा यहां लगा हुआ है उसमें से भी करीब ८ पंखे बंद पड़े हैं, जिसके सुधार के लिए बोला गया है, लेकिन अभी तक इसमें भी सुधार नहीं हो सका है। जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसें में दिनों-दिन बढ़ रहे गर्मी के लोग दोपहर के समय बेहाल नजर आ रहे हैं।
पानी के लिए भटक रहे यात्री
गौरतलब हो कि केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड में यात्रियों के लिए पानी तक की माकूल व्यवस्था नहीं है, वहीं पूर्व में समाजसेवियों द्वारा वाटर कूलर भी लगाया गया था, जो मेंटेनेंस के अभाव में कबाड़ में तब्दिल हो चुका है। साथ ही कुछ व्यवसायियों द्वारा उक्त वाटर कूलर के स्थान पर कबाड़ डंप करना शुरू कर दिए हैं। ऐसे में अब दूर-दराज से आने वाले यात्री बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। वहीं यात्रियों को अब महंगे रेट में बोतल खरीदना पड़ रहा है। ऐसे में अगर यहां पानी की व्यवस्था हो जाए तो काफी हद तक यात्रियों को राहत मिल सकती है।
वर्जन
मैं इस मामले की जांच करा कर पंखा व कूलर की मेंटेनेंस जल्द करा दी जाएगी। साथ ही जहां पानी के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी।
एस. जयवर्धन आयुक्त, नगर निगम रायगढ़.

केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड में गर्मी से बेहाल हो रहे यात्री
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
