scriptसचिन पायलट बोले- भाजपा की घमंड की राजनीति का जनता करेगी फैसला | People will decide on BJP politics of arrogance says sachine pailot | Patrika News
रायगढ़

सचिन पायलट बोले- भाजपा की घमंड की राजनीति का जनता करेगी फैसला

Sachine pailot in cg: रेंगालपाली में कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। शाम करीब साढ़े छह बजे वे जिला मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ा यात्रा को लेकर पूरे कार्यकर्ताओं में उत्साह है..

रायगढ़Feb 03, 2024 / 05:07 pm

चंदू निर्मलकर

sachine.jpg
Sachine pailot in raigarh: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट दोपहर को हवाई मार्ग से ओडिशा के झारसोगुडा पहुंचे। वहां से वे बाई रोड प्रदेश की सीमा रेंगालपाली पहुंचे। रेंगालपाली में कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। शाम करीब साढ़े छह बजे वे जिला मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ा यात्रा को लेकर पूरे कार्यकर्ताओं में उत्साह है। प्रदेश में यह यात्रा ऐतिहासिक होगी।
इस यात्रा का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राहुल गांधी जिन मुद्दों को लेकर यात्रा निकाल रहे हैं। केंद्र सरकार इसका जवाब दें। उन्होंने कहा कि ईडी व सीबीआई का दुरुपयोग हो रहा है। बदले की भावना से आक्रमण की राजनीति हो रही है। यह पूरा देश जान चुका है। कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है। झारखंड के मुद्दे को लेकर उनका कहना था कि वहां जो हुआ वह गलत है। निर्वाचित मुख्यमंत्री को जानबुझ कर फंसाया गया है। इसका जवाब आम जनता लोक सभा चुनाव में भाजपा को देगी।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से मुंबई तक कि यह न्याय यात्रा 8 फरवरी को रायगढ़ पहुंचेगी। इसको लेकर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश है। इस जोश के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा जब रायगढ़ की सड़कों पर चलेगी तो उसकी गूंज दिल्ली में बैठी सरकार के कानों पर पहुंचेगी।
डबल इंजन की सरकार को यात्रा की सफलता हजम नहीं हो रही इसलिए वह यात्रा को बाधित करने के प्रयास में लगी रहती है, लेकिन विरोधियों के यह मंसूबो से यह न्याय यात्रा से न डरेगी न रुकेगी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, चंदन यादव, राकेश गुप्ता, खरसिया विधायक उमेश पटेल, लालजीत राठिया धरमजयगढ़ विधायक, विद्यावती सिदार लैलूंगा विधायक, उत्तरी जांगड़े सारंगढ़ विधायक सहित अन्य थे।
यात्रा का रोड मैप तैयार
भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में फरवरी के प्रथम सप्ताह में प्रवेश करेगी। यह यात्रा ओडिशा से होते हुए रायगढ़ आएगी। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा 5 दिनों तक रहेगी और 7 जिलों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा का पूरा रोड मैप तैयार कर लिया गया है। यात्रा को लेकर प्रदेश स्तर पर 11 अलग-अलग समितियां गठित की गई है। रुट समिति का चेयरमैन राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय को बनाया गया है।
आसमान छू रही महंगाई
भाजपा की घमंड की राजनीति का फैसला जनता करेगी। केंद्र में 10 साल से पूर्ण बहुमत होने के बाद भी किसान आत्महत्या कर रहे हैं। महंगाई आसमान छू रही है। कालाधन वापस नहीं आया। किसान और नवजवान भविष्य को लेकर चिंतित हैं। यह कहना था छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेेस के प्रभारी सचिन पायलट का। सचिन पायलट भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उनके स्वागत के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित अन्य कांग्रेसी नेता थे।

Hindi News/ Raigarh / सचिन पायलट बोले- भाजपा की घमंड की राजनीति का जनता करेगी फैसला

ट्रेंडिंग वीडियो