scriptVideo- भाजपा ने कांग्रेस सरकार को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए ये कहा… | Performed by BJP | Patrika News

Video- भाजपा ने कांग्रेस सरकार को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए ये कहा…

locationरायगढ़Published: Jun 22, 2019 05:31:01 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

भाजपा (BJP) ने शनिवार को प्रदेश की कांग्रेस सरकार (Congress) पर वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया। वहीं इस बात को लेकर जिला भाजपा कार्यालय से रैली निकाली और राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा।

भाजपा ने कांग्रेस सरकार को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए ये कहा...

भाजपा ने कांग्रेस सरकार को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए ये कहा…

रायगढ़. भाजपाइयों ने यह आरोप भी लगाया कि प्रदेश सरकार दिवालिया होने के कगार पर खड़ी है। साथ ही भाजपा (BJP) ने जो जनकल्याणकारी योजना लोगों के लिए शुरू किया था, उसे बंद कर दिया गया है। भाजपा (BJP) के इस विरोध प्रदर्शन व विरोध रैली की शुरुआत जिला भाजपा (BJP) कार्यालय से हुई।
जिला भाजपा (BJP) कार्यालय मेें से यह रैली गांधी प्रतिमा चौक, सुभाष चौक, न्यू मार्केट होते हुए गौरीशंकर मंदिर, गोपी टाकीज मार्ग पहुंची। इसके बाद हेमू कलाणी चौक से कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भूपेश सरकार के खिलाफ व नाकामी की जानकारी राज्यपाल के नाम की ज्ञापन रायगढ़ कलेक्टर को दिया गया।
यह भी पढ़ें
जान की बाजी लगाकर लीला और राजू लड़ेंगे हाथियों से, अधिकारियों ने दिए कड़े निर्देश

सौपें गए ज्ञापन में ज्ञापन में इस बात का उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ की जनता से बड़े-बड़े वादे कर जनादेश के साथ सत्ता में आई है। वहीं कांग्रेस द्वारा शासन संभालने के बाद से ही प्रदेश में अव्यवस्था और अराजकता का माहौल है। वहीं यह भी कहा गया है कि प्रदेश में किसानों को वादे के अनुरूप कर्जमाफी का लाभ नहीं मिल पाया है।
यह भी पढ़ें
Elephant Attack : सामने इस रूप में खड़ी थी मौत, देखती रही महिला, पर चाहकर भी बचा नहीं सकी जान

बड़ी संख्या में किसान डिफाल्टर हो रहे हैं। उन्हें नए फसल के लिए ऋण मिलना दूभर हो गया है। वहीं यह कहना था कि किसानों के दीर्घकालीन ऋण सहित अन्य तमाम ऋण अभी तक माफ नहीं हो पाए हैं। वहीं बिजली व्यवस्था को लेकर उनका कहना था कि सरप्लस बिजली वाले राज्य की पहचान रखने वले प्रदेश में भीषण गर्मी में भी बिजली कटौती आम बात हो गई है।
भाजपा ने कांग्रेस सरकार को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए ये कहा...
उपभोक्ताओं को बिल अनाप-शनाप भेजे जाने का आरोप भी लगाया गया। वहीं वादे के अनुरूप बिजली बिल आधा नहीं किए जाने की बात भी कही गई। केवल घरेलू उपभोक्ताओं के लिए मात्र चार सौ यूनिट तक बिजली बिल आधा करने की घोषणा की गई है, लेकिन बिल इस कथित कटौती के बावजूद कई-कई गुना ज्यादा आ रहा है।

इनकी रही उपस्थिति
विरोध प्रदर्शन व विरोध रैली व ज्ञापन सौंपने के अवसर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.जवाहर नायक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरूपाल भल्ला, गोपाल शर्मा, विवेकरंजन सिन्हा, गुरविन्दर सिंह घई, श्रीकांत सोमावार, सुगनचंद फरमानिया, सुभाष पांडेय, सुरेश गोयल, पंकज कंकरवाल, शीला तिवारी, विकास केडिया, नरेश पण्डा, मंजुलता नायक, रमेश छपारिया, चन्द्रप्रकाश बब्बल पाण्डेय, गोविन्द अग्रवाल, ईश्वर गुप्ता, मनोज शर्मा, शशीकांत शर्मा, सतीश पाण्डेय, अरूण सराफ , ललित गुप्ता, मनोरंजन साहू, सूर्यकांत त्रिपाठी, आकाश गुप्ता, कृष्णा केशरवानी, मुरारी नायक, गौरांग साव सहित अन्य लोग शामिल थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो