script

Raigarh Cash Van Loot: जल्द अमीर बनने की चाह ने बनाया कैश वैन लूट का मास्टर प्लान

locationरायगढ़Published: Jul 05, 2020 01:52:49 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

फिल्मी स्टाइल में कैश वैन (Raigarh Cash Van Loot) के ड्राइवर की हत्या कर रुपए लूटने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने 10 घंटे के भीतर पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है।

loot_case_raigarh.jpg
रायगढ़. फिल्मी स्टाइल में कैश वैन (Raigarh Cash Van Loot) के ड्राइवर की हत्या कर रुपए लूटने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने 10 घंटे के भीतर पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों से लूट के साढ़े 14 लाख रुपए जब्त जब किए गए हैं। इसके अलावा दो पिस्टल, दो देसी कट्टा, तीन मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, दो बटन चाकू व बाइक भी बरामद की है।
एसपी संतोष सिंह ने लूट का खुलासा करते हुए बताया कि एक महिला ने पुलिस को सूचना दी कि दो युवक की गतिविधि संदिग्ध है, जो कि केराझर गांव में है। पुलिस के लिए यह सूचना महत्वपूर्ण साबित हुई। उन्होंने बताया कि यह दोनों आरोपी अंतरराज्यीय गैंग से जुड़े हैं। इसमें एक आरोपी सुधीर कुमार सिंह (23) बिहार के सिवान जिला का है। वहीं दूसरा पिंटू वर्मा उर्फ़ विराट सिंह और छोटू बिहार के कैमूर जिले का निवासी है।
atm_cash_van_loot.jpg
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सुधीर का बड़ा भाई जिंदल कंपनी का कांट्रेक्टर है। वह कभी-कभी यहां आया करता था। इस दौरान उसके दिमाग में कैश वन को लूट कर जल्द लाखों कमाने का आइडिया आया। उसने अपने गांव के साथी पिंटू वर्मा से इस बारे में संपर्क किया।
उन दोनों ने गांव से ही दो पिस्टल, दो देसी कट्टा, तीन मैगजीन में 26 राउंड, दो जिंदा कारतूस, दो बटन चाकू खरीदे। सुधीर वर्मा ने भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के केराझर गांव में एक किराए का मकान लिया और वहां रहने लगे। वह दोनों पिछले 15 दिनों से कैश वैन की रेकी कर रहे थे और शुक्रवार को घटना को अंजाम दिया।
robbers.jpg

पुलिस को मिली सटीक सूचना
एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद पुलिस अलर्ट हो गई और पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी। वहीं पुलिस लुटेरों के संभावित भागने वाले स्थानों की सीसीटीवी भी खंगाल रही थी। उनका लोकेशन भूपदेवपुर की ओर मिला। पुलिस ने पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पहले गांव को घेरा फिर उस मकान की घेराबंदी की, जहां आरोपी छिपे हुए थे।

ट्रेंडिंग वीडियो