भालू के हमले में दो लोग घायल
रायगढ़Published: Sep 07, 2015 11:35:00 pm
इसी दौरान दो भालुओं के झुंड ने मनियार सिंह पर हमला कर दिया।
ऐसे में उसको जांघ पर हमला किया गया है। इन हालात में उसे इलाज के अस्पताल
में भर्ती करवाया गया है।
रायगढ़. एक ओर जहां हाथी के हमले में चीन के इंजीनियर की मौत हो गई। वहीं सोमवार को ही जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोग भालू के हमले में घायल हो गए हैं। पहला मामला छाल थाना क्षेत्र के तरेकेला गांव का है। यहां मनियार सिंह राठिया उम्र 56 साल पास के जंगल में पुटू लेने गया था। घटना सुबह की है।
इसी दौरान दो भालुओं के झुंड ने मनियार सिंह पर हमला कर दिया। ऐसे में उसको जांघ पर हमला किया गया है। इन हालात में उसे इलाज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं दूसरी घटना खरसिया के गीधा की है। यहां फगुरम उम्र 40 साल अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान एक भालू ने उसके ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में फगुरम घायल हो गया है। उसे भी इलाज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।