scriptनागरिक संशोधन कानून स्वीकृत होने के बाद घुटने टेक कर लागू करेगी राज्य सरकार : अजय प्रताप सिंह | Rajya Sabha MP took press conference regarding civil amendment bill | Patrika News
रायगढ़

नागरिक संशोधन कानून स्वीकृत होने के बाद घुटने टेक कर लागू करेगी राज्य सरकार : अजय प्रताप सिंह

नागरिक संशोधन बिल को लेकर राज्य सभा सांसद ने ली प्रेसवार्ता

रायगढ़Jan 13, 2020 / 05:58 pm

Deepak Gupta

नागरिक संशोधन कानून स्वीकृत होने के बाद घुटने टेक कर लागू करेगी राज्य सरकार : अजय प्रताप सिंह

नागरिक संशोधन कानून स्वीकृत होने के बाद घुटने टेक कर लागू करेगी राज्य सरकार : अजय प्रताप सिंह

रायगढ़. नागरिकता संशोधन करना केंद्रीय सूची में है। केंद्र में यह पारित होने के बाद केंद्र सरकार इसे लागू करवाएगी। राज्य सरकारें घुटने टेक पर इसे लागू करेंगी। यह कहना है कि राज्य सभा सांसद अजय प्रताप सिंह का। नागरिक संशोधन बिल को लेकर राज्य सभा सांसद अजय प्रताप सिंह एक दिवसीय प्रवास पर रायगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान उनकी प्रेसवार्ता जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई।
प्रेसवार्ता के दौरान राज्य सभा सांसद अजय प्रताप सिंह का कहना था कि इस कानून को लेकर वामपंथी और कांग्रेस भ्रतियां फैला रही है। लोगों के बीच से इस भ्रांतियों को दूर करने के लिए भाजपा प्रत्येक जिले में पहुंच रही है। इस दौरान रैली और गोष्ठी करते हुए लोगों को जानकारी दी जा रही है। वहीं लोगों के मन में जो भी भ्रम है उसे दूर किया जा रहा है। उनका कहना था कि मौजूदा समय करीब एक माह के भीतर इस कानून को लेकर एक विशेष वर्ग में भ्रम पैदा किया जा रहा है। वहीं जो भ्रम फैलाई जा रही है वह पूरी तरह से भ्रामक है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, बंग्लादेश और आफगानिस्तान देश में रहने वाले हिन्दू जो उक्त देश में धार्मिक आधार पर शोषित होकर यहां आए हैं कानून के माध्यम से उन्हें राहत दी जाएगी। राज्य सभा सांसद सिंह का कहना था कि नागरिक संशोधन कानून में नागरिकता दिए जाने की बात है न कि किसी भी समुदाय के नागरिकता को छिनने की बात है। वहीं उन्होंने फिर दोहराई कि वामपंथी व कांग्रेस के द्वारा एक विशेष वर्ग में यह भ्रम फैलाया जा रहा है। वहीं कहा कि इस कानून को लेकर समाज के हर वर्ग से बातचीत की जा रही है।

नहीं है वोट बैंक की राजनीति
प्रेसवार्ता के दौरान राज्य सभा सांसद के सामने यह बात भी आई कि इस कानून के बहाने के क्या भाजपा वोट बैंक बढ़ाने की राजनीति कर रही है, तब उन्होंने इस बात को खारिज किया। वहीं कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में यह पहले से ही शामिल था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो