scriptछह साल की बच्ची के साथ 14 साल के नाबालिग ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | Rape Case: Accused arrested | Patrika News

छह साल की बच्ची के साथ 14 साल के नाबालिग ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

locationरायगढ़Published: Dec 07, 2019 07:52:33 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Rape Case: लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत 14 साल के नाबालिग द्वारा छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

छह साल की बच्ची के साथ 14 साल के नाबालिग ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

छह साल की बच्ची के साथ 14 साल के नाबालिग ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ. लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत माता-पिता की गैरमौजूदगी में छह साल की मासूम बच्ची के साथ 14 साल के नाबालिग ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छह दिसंबर की सुबह बच्ची के माता-पिता रोजी-मजदूरी का काम करने गए थे। घर पर छह वर्षीय बच्ची व उसकी छोटी बहन खेल रही थी। तभी उनके पड़ोस का 14 वर्षीय नाबालिग पहुंचा। वह काफी देर तक बच्चियों के साथ रहा, उनके साथ खेलता रहा। फिर अचानक 14 वर्षीय नाबालिग की नीयत डोल गई और छह वर्षीय बच्ची का मुंह दबाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घटना को मासूम की छोटी बहन ने देखा तो उसे लगा कि आरोपी उसकी बहन के साथ मारपीट कर रहा है। ऐसे में वह जोर-जोर से रोने लगी।
यह भी पढ़ें
बैंक से रुपए निकाल कर जा रहे युवक से 13 लाख की लूट, मचा हड़कंप

बच्ची की आवाज सुनकर पड़ोस की एक वृद्धा वहां आ गई तो उसने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी वहां से भाग निकला। दोपहर में जब बच्ची के माता-पिता काम से घर लौटे तो उक्त वृद्धा ने उन्हें सारी जानकारी दी। ऐसे में पीडि़त परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। ऐसे में उन्होंने बच्ची से पूछताछ की तो उसने भी आरोपी के कृत्य के बारे में अपने माता-पिता को बताई।

दो बार हुआ विवाद
घटना की जानकारी मिलने के बाद उसी दिन बच्ची के माता-पिता आरोपी के घर गए और उसके माता-पिता को उसकी करतूत बताने लगे। तब उल्टा आरोपी के माता-पिता बच्ची के परिजनों ने यह कह कर झगड़ा करने लगे कि वे लोग उनके बेटे को फंसा रहे हैं। काफी देर तक चले विवाद के बाद पीडि़त पक्ष अपने घर लौट गए। सात दिसंबर की सुबह भी बच्ची की मां ने उनसे शिकायत की तो एक बार फिर से विवाद हुआ। फिर पारिवारिक सलाह मशविरा करने के बाद शनिवार की दोपहर पीडि़त परिजन बच्ची को लेकर थाना पहुंचे और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें
जेल से छूटने के बाद युवक ने महिला पर किया हंसिया से हमला, खून से लथपथ महिला अस्पताल दाखिल

आरोपी ने कबूला जुर्म
पुलिस ने बताया कि घटना की रिपोर्ट के बाद बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस ने भी बिना देरी किए नाबालिग बालक को हिरासत में ले लिया। जहां पुलिस और अपने पिता के समक्ष आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया। जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

-छह साल की मासूम के साथ 14 साल के बालक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना की रिपोर्ट पर आरोपी को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। वहीं मामले को विवेचना में लिया गया है। अभिषेक वर्मा, एएसपी, रायगढ़
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो