script

बाइक पर तीन लड़कियों को बिठाकर दिखा रहा था स्टंट, युवक ने खोया नियंत्रण, फिर…

locationरायगढ़Published: Oct 15, 2019 08:22:26 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Road Accident: स्वास्थ्य में सुधार के बाद महिला ने थाने में की शिकायत, पुलिस जांच में जुटी

बाइक पर तीन लड़कियों को बिठाकर दिखा रहा था स्टंट, युवक ने खोया नियंत्रण, फिर...

बाइक पर तीन लड़कियों को बिठाकर दिखा रहा था स्टंट, युवक ने खोया नियंत्रण, फिर…

रायगढ़. पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक बाइक में तीन लड़कियों को बिठाकर स्टंट मारते हुए तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। इसी बीच युवक ने बाइक से अपना नियंत्रण खो दिया और महिला को ठोकर मार दी। इससे महिला सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना के बाद से बाइक चालक फरार हो गया है। परिजनों ने महिला को अस्पताल दाखिल कराया। इलाज के बाद स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने पर पीडि़ता ने घटना की रिपोर्ट थाने में की है। जहां पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंधवी कांटे पति रत्नाकर कांटे (32) ग्राम तरडा में रह कर मजदूरी का काम करती है। आठ अक्टूबर की दोपहर करीब एक बजे वह गांव के मिश्रा तालाब में नहाने गई थी। नहा कर वापस अपने घर लौटते समय गंधवी जैसे ही गांव के साइकिल दुकान के पास पहुंचे थी कि पीछे से ग्राम बासनपाली का समीर कोलता बाइक में तीन लड़कियों को बिठाकर स्टंट मारते हुए तेज रफ्तार से आ रहा था। वहीं अचानक समीर ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए गंधवी को पीछे से ठोकर मार दिया। इससे वह सड़क पर गिर गई।
यह भी पढ़ें
प्रेमनगर में खूनी झड़प का वीडियो हुआ वायरल, एक युवक पर बरस रही लाठियां, वीडियो देखते ही खड़े हो जाएंगे रोंगटे

घटना में गंधवी के सिर, हाथ-पैर तथा शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई थी। घटना के बाद पीडि़ता का पति उसे डायल 112 से इलाज के लिए पुसौर अस्पताल लेकर गया। जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रायगढ़ रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में दो दिन इलाज कराने के बाद डॉक्टर ने महिला के सिर में गंभीर चोट लगने की बात कहते हुए उसे बाहर ले जाने को कहा।
यह भी पढ़ें

CM news


इसके बाद पीडि़त परिजन उसे जिंदल अस्पताल लेकर गए। जहां कुछ दिन चले इलाज के बाद 11 अक्टूबर को महिला के स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने पर उसे उसके परिजन अस्पताल से छुट्टी करा कर घर ले गए। इसके बाद घटना की रिपोर्ट थाने में की गई। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो