scriptसरपंच के पिता की अपनी बहू पर थी बुरी नजर, घिनौनी मांग की बात जब पति तक पहुंंची… पढि़ए खबर | Sarpanch's father was on his daughter-in-law's worst sight | Patrika News
रायगढ़

सरपंच के पिता की अपनी बहू पर थी बुरी नजर, घिनौनी मांग की बात जब पति तक पहुंंची… पढि़ए खबर

एक सरपंच का पिता अपनी बहू पर ही बुरी नजर रखता था। बात यहीं नहीं थमी वह लगातार बहू पर शारीरिक संबंध स्थापित करने के लिए दबाव बनाता था।

रायगढ़Feb 13, 2018 / 06:18 pm

Rajkumar Shah

एक सरपंच का पिता अपनी बहू पर ही बुरी नजर रखता था।

एक सरपंच का पिता अपनी बहू पर ही बुरी नजर रखता था। बात यहीं नहीं थमी वह लगातार बहू पर शारीरिक संबंध स्थापित करने के लिए दबाव बनाता था।

रायगढ़. एक सरपंच का पिता अपनी बहू पर ही बुरी नजर रखता था। बात यहीं नहीं थमी वह लगातार बहू पर शारीरिक संबंध स्थापित करने के लिए दबाव बनाता था।

जब महिला उसका विरोध करती और अपने पति से ससूर के खिलाफ शिकायत करती तो उसका पति उसकी खूब पिटाई करता था। आए दिन के छेडख़ानी, घिनौनी हरकतों व मारपीट से तंग आकर पीडि़ता ने इसकी शिकायत थाने में की है। जहां पुलिस ने सरपंच व उसके पिता के खिलाफ छेड़छाड़ तथा मारपीट का मामला दर्ज किया है। घटना सरिया थाना क्षेत्र की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डभरा के किरारी निवासी युवती का विवाह साल 2015 में ग्राम कंडोला के ओमकार पटेल से हुआ था, जोकि वर्तमान में कंडोला ग्राम पंचायत का सरपंच है। शादी के कुछ माह बाद से ही ओमकार का पिता ठाकुरराम पटेल अपनी बहू पर बुरी नीयत रखता था।
महिला को अपने ससूर के नीयत का आभास हुआ, लेकिन बदनामी के डर से वह कुछ दिन अपने ससूर की हरकतों को अनेदखा करने लगी, इससे ससूर ठाकुर राम का हौसला बढ़ता गया और वह बीच-बीच में महिला को अकेली पाकर हाथ-बांह भी पकडऩे लगा।
महिला द्वारा अपने ससूर के घिनौनी हरकतों का विरोध करने पर भी आरोपी ससूर बाज नहीं आ रहा था। ऐसे में उसने कई बार इसकी शिकायत अपने पति ओमकार से की। इस पर ओमकार ने उल्टा अपनी पत्नी को मेरे पिता पर आरोप लगाती है कह कर उसकी खूब पिटाई करता था। करीब तीन साल तक महिला ससूर व पति के जुल्म को सहती रही, आखिरकार आए दिन के छेड़छाड़ और मारपीट से तंग आकर महिला ने इसकी शिकायत थाने में की है।

पीडि़ता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने वाले ससूर ठाकुरराम कुछ माह पहले उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। इसी प्रकार 08 फरवरी को भी महिला के ससूर ने उसे अवैध संबंध बनाने के लिए जोर दिया तो उसने इसकी शिकायत अपने पति से की। इस बार भी सरपंच ओमकार ने अपने पिता पर आरोप लगाने की बात कहते हुए अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध होकर पीडि़ता अपने मायके चली गई।

सरिया थाने में की शिकायत
अपने माता-पिता व परिवार के लोगों से सलाह मशवरा लेने के बाद 12 फरवरी की शाम महिला सरिया थाना पहुंची। जहां अपने ससूर व पति के खिलाफ छेड़छाड़ तथा मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। ऐसे में पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ धारा 354,294,323 के तहत अपराध दर्ज करते हुए मामले को विवेचना में लिया है।

ससूर के खिलाफ छेड़छाड़ और पति द्वारा मारपीट की शिकायत
पीडि़ता ने अपने ससूर के खिलाफ छेड़छाड़ तथा पति द्वारा मारपीट की शिकायत थाने में की है। पीडि़ता की शिकायत पर सरंपच व उसके पिता के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। वहीं महिला को बयान के लिए मजिस्ट्रेट के पास भेजा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-विरेन्द्र चंद्रा, सरिया टीआई

Home / Raigarh / सरपंच के पिता की अपनी बहू पर थी बुरी नजर, घिनौनी मांग की बात जब पति तक पहुंंची… पढि़ए खबर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो