अलाव ताप रही महिला को आई चक्कर, आग में गिरने से झुलसी, स्थिति गंभीर
Fire: झुलसी महिला का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा इलाज, घरघोड़ा थाना क्षेत्र की घटना

रायगढ़. शनिवार की रात आग तापने के दौरान घरघोड़ा क्षेत्र निवासी कति एक्का को अचानक चक्कर आ गया। इससे अलाव ताप रही महिला आग में गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थति नाजुक बनी हुई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्री कछार निवासी कति एक्का पति बोधराम एक्का (35) शनिवार को रात करीब 9 बजे अलाव ताप रही थी। इस दौरान उसके परिजन अपने-अपने कमरे में सोने चले गए, तभी उसे चक्कर आया और आग में ही मुंह के बल गिर गई। कुछ देर बाद जब उसके कपड़े जलने की बदबू आई तो परिजन बाहर निकल कर देेखे तो महिला झुलस रही थी। इसके बाद आग बुझाने के बाद घायल को घरघोड़ा अस्पताल लाया गया। यहां उसकी नाजुक स्थिति को देख डाक्टरों ने उसे रायगढ़ रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज जारी है।
अब पाइए अपने शहर ( Raigarh News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज