scriptछात्रों ने कहा- अपने गांव, शहर को 70 घंटे देंगे, प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने लोगों को करेंगे प्रेरित | #swarnimbharat: Taken a pledge of cleanliness | Patrika News

छात्रों ने कहा- अपने गांव, शहर को 70 घंटे देंगे, प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने लोगों को करेंगे प्रेरित

locationरायगढ़Published: Feb 17, 2020 10:24:32 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

#swarnimbharat: पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान में लोगों का उत्साह लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लोग इस अभियान से लगातार जुड़ रहे हैं।

छात्रों ने कहा- अपने गांव, शहर को 70 घंटे देंगे, प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने लोगों को करेंगे प्रेरित

छात्रों ने कहा- अपने गांव, शहर को 70 घंटे देंगे, प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने लोगों को करेंगे प्रेरित

रायगढ़. स्वर्णिम भारत अभियान के तहत जिले के शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय तारापुर के छात्र-छात्राओं ने प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। पत्रिका के अभियान में जुड़कर स्वच्छता को अपनाने और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का शपथ लिया। छात्रों ने कहा अपने गांव-व शहर को सफाई के लिए 70 घंटे देंगे। साथ ही प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने लोगों को प्रेरित करेंगे। छात्र-छात्राओं को स्वच्छता को जीवन में अपनाने, अपने गांव-शहर समेत आसपास को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की शपथ दिलाई।
गणतंत्र दिवस की 70 वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में पत्रिका की ओर से शुरू किए गए स्वर्णिम भारत अभियान में लगातार लोगों का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। इसके तहत आमजन से ये आह्वान किया जा रहा है कि इस साल अपने गांव, शहर को 70 घंटे जरूर दें। अपने आसपास की सफाई रखें एवं प्लास्टिक का उपयोग बंद करें। इतना ही नहीं दूसरों को भी प्रोत्साहित करें और प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का संकल्प लें। पत्रिका के इस अभियान से स्कूल व कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं जुड़ चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो