रायगढ़

Video- आतंकवाद को लेकर ऐसा क्या कह दिया सिंहदेव ने कि लोग रह गए हक्के-बक्के

-प्रदेश सरकार ने किसानों को धान पर बोनस देने की घोषणा की है। नेता प्रतिपक्ष ने इसे छलावा बताया।

रायगढ़Sep 16, 2017 / 08:57 pm

Shiv Singh

उद्बोधन देते सिंहदेव।

रायगढ़. नोटबंदी के बाद आंतकवाद समाप्त होने की बात कही गई थी। इसके लिए 50 दिन मांगा गया था, लेकिन अब तीन सौ दिन हो गए। इसके बाद भी यह समस्या जस की तस बनी हुई है। यह कहना है कि प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव का। नेता प्रतिपक्ष युवक कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए यह बातें कही।
प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने कहा कि जीएसटी लागू भी जल्दबाजी में किया गया। इसे लागू करने का नियम है, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया। इसकी वजह से जो पहले हम जीडीपी के मामले में चीन से आगे थे अब नीचे चले गए हैं। कांग्रेस के द्वारा इस बार विधानसभा का चुनाव किसी भी नेता को मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट किए बिना लड़ेगी।
इस सवाल के जवाब में नेता प्रतिपक्ष सिंहदेव का कहना था कि कांग्रेस प्रजातंत्रिक तरीके से कार्य करेगी। विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के विधायक चुनाव जीत कर आएंगे और आपसी समन्वय से यह तय करेंगे कि इसमें सीएम किसे बनाया जाए। वहीं इसके बाद हार्ईकमान से इस विषय में मार्गदर्शन लिया जाएगा। वहीं कहा कि यदि अभी से तय कर दिया जाएगा तो यह व्यक्तिवाद होगा। वहीं यह कहा गया कि भाजपा की गलत नीतियों की वजह से देश में 15 लाख नौकरियां कम हो गई।
बोनस के नाम पर छलावा- प्रदेश सरकार ने किसानों को धान पर बोनस देने की घोषणा की है। नेता प्रतिपक्ष ने इसे छलावा बताया। उनका कहना था कि बोनस धान की फसल पर मिलेगा, जबकि कम बारिश की वजह से प्रदेश के कई हिस्से सूखे की चपेट में है। ऐसे में यह चुनाव जितने के लिए किसानों को बरगलाने वाली घोषणा है। वहीं जो क्षेत्र सूखे की चपेट में है, उनकी भरपाई बीमा योजना से हो सकती है, लेकिन इसका भी लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है।

Home / Raigarh / Video- आतंकवाद को लेकर ऐसा क्या कह दिया सिंहदेव ने कि लोग रह गए हक्के-बक्के

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.