सिरफिरे युवक ने किशोरी पर पहले चलाया चाकू फिर ईट से मारा और दबाया गला
किशोरी को मुर्दा समझ कर मौके से हुआ फरार
किशोरी पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
आरोपी युवक की पतासाजी में जुटी चक्रधर नगर पुलिस
रायगढ़
Published: April 01, 2022 08:30:37 pm
रायगढ़. घर के बाहर बैठी किशोरी पर सिरफिरे युवक ने पहले चाकू चलाया फिर ईंट उठा कर अमला कर दिया। इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो गला दबा दिया। वहीं उसे लगा कि अब किशोरी की मौत हो गई है तो वह मौके से फरार हो गया। काफी देर तक जब किशोरी घर के अंदर नहीं आई तो परिजन बाहर निकले। इस समय उनकी नजर अचेत पड़ी किशोरी पर पड़ी तो उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
इस संबंध में चक्रधर नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र निवासी १७ वर्षीय किशोरी शुक्रवार की दोपहर अपने घर के बाहर बैठी थी। इसी समय चांदनी चौक तुर्कापारा निवासी प्रशांत सोनी आया और पुरानी रंजीशवश उस पर पहले धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद पास ही रखे एक ईंट उठाया और किशोरी के सिर पर मार दिया। इससे किशोरी लहुलुहान हो गई। वहीं इसके बाद सिरफिरे युवक ने उसका गला दबाया। इससे किशोरी अचेत होकर वहीं धराशाई हो गई। ऐसे में युवक को लगा कि किशोरी की मौत हो गई और वह वहां से फरार हो गया। कुछ देर बाद परिजन घर से बाहर निकते तो किशोरी अचेत व लहुलुहान दशा में पड़ी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर गए। मेकाहारा में किशोरी का उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अभी किशोरी की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
युवक को खोज रही पुलिस
पीडि़त परिजनों ने किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। दिनदहाड़े किशोरी पर जानलेवा हमला की खबर मिलते ही पुलिस भी सख्ते में आ गई। पुलिस पार्टी तत्काल आरोपी युवक की तलाश में जगह-जगह दबिश दी, लेकिन पुलिस आरोपी युवक पुलिस की पकड़ से अभी दूर है। हालांकि चक्रधर नगर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पजासाजी की जा रही है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

सिरफिरे युवक ने किशोरी पर पहले चलाया चाकू फिर ईट से मारा और दबाया गला
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
