scriptबाइक खड़ी कर युवक ससुराल पक्ष से फोन पर करने लगा बात, पीछे मुड़कर देखा तो उड़ गए होश | Theft Case | Patrika News

बाइक खड़ी कर युवक ससुराल पक्ष से फोन पर करने लगा बात, पीछे मुड़कर देखा तो उड़ गए होश

locationरायगढ़Published: Feb 06, 2020 09:22:51 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Theft Case : घटना की रिपोर्ट पर खरसिया पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

बाइक खड़ी कर युवक ससुराल पक्ष से फोन पर करने लगा बात, पीछे मुड़कर देखा तो उड़ गए होश

बाइक खड़ी कर युवक ससुराल पक्ष से फोन पर करने लगा बात, पीछे मुड़कर देखा तो उड़ गए होश

रायगढ़. खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक बाइक खड़ी कर फोन पर अपने ससुराल वालों से बात करने लगा। इस दौरान वह बात करते-करते कुछ आगे निकल गया। युवक जब वापस मुड़कर देखा तो उसके होश उड़ गए। अज्ञात चोर उसकी बाइक पर टंगे बैग को लेकर फरार हो चुका था। बताया जा रहा है कि उक्त बैग में सोने की कीमती माला थी। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी दुर्गेश पटेल पिता चैतन प्रसाद पटेल ग्राम खैरपाली में रहता है। 04 फरवरी की दोपहर दो बजे वह हालाहुली से अपने परिवार के साथ वापस अपने घर खैरपाली जा रहा था। रास्ते में बारिश होने के कारण वह खैरपाली न जाकर अपने ससुराल मौहापाली जाने के लिए निकल गया। जैसे ही वह खरसिया के छपरीगंज पहुंचा कि बारिश तेज हो गई। ऐसे में दुर्गेश एक व्यक्ति के घर के बाहर बाइक को रोक कर पास गली में रूक गया।
इसके बाद वह फोन पर अपने ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत करने में व्यस्त हो गया। दुर्गेश फोन पर बात करते हुए पैदल-पैदल जाने लगा, जिसे आगे जाते देख उसकी पत्नी भी उसके पीछे-पीछे चलने लगी और दोनों ने बाइक व उसमें टंगे बैग को वहीं पर छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें
बारिश से धान खरीदी प्रभावित, किसानों की चिंता बढ़ी, 15 फरवरी अंतिम तारीख

कुछ देर बाद दुर्गेश अपनी पत्नी को पीछे आते देखा तो उसे बैग की याद आई और उसने अपनी पत्नी से बैग के बारे में पूछा। तब उसकी पत्नी ने बताया कि बैग तो बाइक पर टंगी है। तब दोनों पति-पत्नी बाइक के पास गए तो वहां उनका बैग नहीं था। पीडि़त दंपती ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उक्त बैग में एक सोने का माला व बैंक का पासबुक था। चोरी हुए सामान की कीमत 32 हजार रुपए बताई जा रही है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो