scriptदहेज में मांग रहे थे बाइक और नकद एक लाख बदले में मिला ये… | They asking for bike and one lakh in dowry, police register FIR | Patrika News

दहेज में मांग रहे थे बाइक और नकद एक लाख बदले में मिला ये…

locationरायगढ़Published: May 17, 2019 09:21:11 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

विवाह के कुछ दिन बाद से ही उसके पति, सास, ससुर व देवर दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे थे। दहेज (Dowry) में बाइक और एक लाख रुपए की मांग करते हुए मारपीट करते थे।

dowry

दहेज में मांग रहे थे बाइक और नकद एक लाख बदले में मिला ये…

रायगढ़. छाल थाना क्षेत्रांतर्गत दहेज में बाइक और एक लाख रुपए की मांग करना ससुराल वालों को महंगा पड़ गया। शारीरिक और मानसिक प्रताडऩा से तंग आकर नवविवाहिता ने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत की, पुलिस ने सभी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

कुड़ेकेला निवासी मनोरमा दर्शन पिता दीपक दर्शन का बरभौना निवासी सुखलाल डनसेना पिता पूरन डनसेना के साथ पिछले साल विवाह हुआ था। विवाह के कुछ दिन बाद से ही उसके पति, सास, ससुर व देवर दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे थे। दहेज में बाइक और एक लाख रुपए की मांग करते हुए मारपीट करते थे।
पीडि़ता के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वे उनकी मांग पूरी नहीं कर सके तो उसके ससुर पूरन डनसेना, सास सुखमती डनसेना, पति सुखलाल डनसेना, देवर ताराचंद डनसेना ने उस पर जानलेवा हमला भी किया। इससे पीडि़ता के पेट में पल रहे बच्चे की गर्भ में ही मौत हो गई।
पीडि़ता की स्थिति खराब होने पर मायके वाले उसे खरसिया अस्पताल ले गए, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायगढ़ रेफर कर दिया गया। पीडि़ता ने कई छाल थाने में इसकी शिकायत की पर उसे न्याय नहीं मिला पा रहा था। ऐसे में वह न्याय एसपी के पास पहुंची। एसपी ने छाल पुलिस को मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू करने के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश के बाद थाने में महिला के ससुराल वालों के खिलाफ अपराध दर्ज हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो