रायगढ़

आखिर ऐसा क्या हुआ कि देर रात अनाथालय के स्टॉफ व नगर सैनिक चार किशोरियों को निकल गए खोजने

-अनाथालय की किशोरियों ने केयर टेकर को बंधक बना कर पीटा

रायगढ़May 14, 2018 / 05:41 pm

Shiv Singh

रायगढ़. चक्रधर बाल सदन की चार किशोरियां, प्लानिंग कर नींद में सोयी केयर टेकर के मुंह पर तकिया रख कर उसके साथ मारपीट की। उसके बाद उसी के दुपट्टे से हाथ को बांध कर उससे चाबी छिन कर फरार हों गई। केयर टेकर के शोर मचाने के बाद अनाथालय के अन्य स्टॉफ भागते हुए पहुंचे और घेराबंदी कर उन्हें पकडऩे की कवायद की। जिसमें दो लड़की अनाथालय के पीछे से ही पकड़ी गई। जबकि दो लड़की बस स्टैंड पहुंच गई थी। जिसे पकड़ कर लाने के दौरान अनाथालय की कर्मचारियों को काफी परेशानी हुई। बस स्टैंड के कुछ लोगों द्वारा भी किशोरियों को भगाने की कोशिश की गई है। पुलिस इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रख कर मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें
निगम आयुक्त, ईई सहित जिले के नगर पंचायत व नगरपालिका के सीएमओ और इंजीनियरों की ली गई बैठक, जानें कलेक्टर ने क्या दिए निर्देश…

रायगढ़ अनाथालय में किशोरियों की भागने का मामला कोई नया नहीं है। पर रविवार की रात जिस फिल्मी अंदाज में चार किशोरियों ने केयर टेकर को बंधक बना कर उसके साथ मारपीट की। दांत से काटने के बाद उसी के दुपट्टे से उसके हाथ बांध दिए और चाबी छिन कर भाग गई। यह घटना अब तक के इतिहास की पहली घटना बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार अनाथालय के एक कमरे में करीब 6 लड़कियों की देख-भाल केयर टेकर जमुना खडिय़ा कर रही थी।
रात करीब 10.30 के करीब जब केयर टेकर सो रही थी कि चार किशोरियों ने प्लान बना कर सबसे पहले उसके उपर हमला किया। अचानक हुए हमले को केयर टेकर भी नहीं समझ पाई। जब तक वो खुद को संभालती, चारों किशोरियां उसके उपर हमला कर हावी हो चुकी थी। सबसे पहले उसके मुंह को तकिया से दबा दिया। उसके बाद उसके हाथ को बांध कर मारपीट की।
इस बीच एक लड़की उसके पास से गेट की चाबी के साथ उसके मोबाइल को भी छिन लिया और भाग गई। जैसे-तैसे केयर टेकर खुद को घसीटते हुए गेट तक पहुंची और चार लड़कियों के भागने को लेकर शोर मचाया। इसके बाद किशोरियों को पकडऩे की कवायद शुरु हुई।
इससे पहले किशोरी, केयर टेकर से छिने गए मोबाइल से अपने प्रेमी को फोन कर बुला चुकी थी। सबसे पहले अनाथालय के स्कूल के पीछे से दो लड़कियां, फिर बस स्टैंड से एक लड़की उसके बाद चांदनी चौक से एक लड़की को बरामद कर अनाथालय लाया गया। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। हलांकि केयर टेकर घटना के दौरान खुद को जगे होने की बात कह रही है।

छत से कूदने में एक किशोरी घायल
अनाथालय से भागने के दौरान किशोरियों ने मंदिर के छत का सहारा लिया। छत्त के करीब १४ फूट ऊंचाई से कूदने के दौरान एक किशोरी के पांव में गंभीर चोट भी आई है। जिसके बयान से पहले उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाने की बात कही जा रही है। तीन अन्य किशोरियों को भी हल्की चोट आने की बात कही जा रही है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.