scriptशहर के मुख्य मार्गों की व्यवस्था दुरुस्त करने निगम चला रहा अभियान, इधर निगम के कई काम्पलेक्स में नहीं है पार्किंग सुविधा | Traffic problem | Patrika News

शहर के मुख्य मार्गों की व्यवस्था दुरुस्त करने निगम चला रहा अभियान, इधर निगम के कई काम्पलेक्स में नहीं है पार्किंग सुविधा

locationरायगढ़Published: Apr 20, 2019 06:35:25 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में यातायात को दुरुस्त करने के लिए पहले व्यवसायियों को समझाइश दी कि वे दुकान का सामान सड़क पर नहीं रखे और दुकान के सामने खड़े होने वाले दोपहिया वाहनों को व्यवस्थित रूप से रखे

शहर के मुख्य मार्गों की व्यवस्था दुरुस्त करने निगम चला रहा अभियान, इधर निगम के कई काम्पलेक्स में नहीं है पार्किंग सुविधा

शहर के मुख्य मार्गों की व्यवस्था दुरुस्त करने निगम चला रहा अभियान, इधर निगम के कई काम्पलेक्स में नहीं है पार्किंग सुविधा

रायगढ़. शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर नगर निगम व यातायात विभाग अभियान चला रहे हैं, लेकिन निगम के ही कुछ ऐसे पुराने कॉम्प्लेक्स हैं जो व्यवसायियों के साथ लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। स्थिति यह है कि निगम यातायात सुविधा के लिए अभियान में सहभागिता दर्ज करा रही है, लेकिन निगम के द्वारा बनाए गए कई कॉम्प्लेक्सों में पार्किंग सुविधा नहीं है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल है।
इस अव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए यातायात विभाग और नगर निगम के द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत दोनों विभागों के द्वारा संयुक्त शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में यातायात को दुरुस्त करने के लिए पहले व्यवसायियों को समझाइश दी कि वे दुकान का सामान सड़क पर नहीं रखे और दुकान के सामने खड़े होने वाले दोपहिया वाहनों को व्यवस्थित रूप से रखे, ताकि यातायात बाधित नहीं हो। इसके अलावा दूसरे चरण में दुकान का सामान सड़क पर रखने वाले व्यवसायियों के सामान भी जब्त किए गए। बड़े व्यवसायियों के पार्किंग को लेकर भी कार्रवाई की जा रही है। कुछ समय पूर्व नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के द्वारा विवाह घर संचालकों व अन्य को पार्किंग नहीं होने के लिए नोटिस दिया गया। इस तरह की स्थिति निगम के द्वारा बनाए गए कॉॅम्प्लेक्स में भी देखने को मिल रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो