scriptसूने मकान में बर्तन चोरी कर खेल रहे थे लुका-छूपि… फिर पुलिस ने किया ऐसा काम | Two accused arrested for stealing cash, jewelery and utensils | Patrika News
रायगढ़

सूने मकान में बर्तन चोरी कर खेल रहे थे लुका-छूपि… फिर पुलिस ने किया ऐसा काम

नकदी, जेवरात व बर्तनों की चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़Jun 07, 2019 / 04:33 pm

Vasudev Yadav

नकदी, जेवरात व बर्तनों की चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

सूने मकान में बर्तन चोरी कर खेल रहे थे लुका-छूपि… फिर पुलिस ने किया ऐसा काम

रायगढ़. खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सूने मकान से नकदी, जेवरात, बर्तन व अन्य सामानों की चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हें न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से आरोपी पुलिस के भय से लुक-छिप रहे थे। आखिरकार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उन्हें पकड़ ही लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के सामान बरामद लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार चंद्रा पिता सेवकराम (26) अपने परिवार के साथ ग्राम केनाभाठा में रहता है। 20 मई को वह परिवार के साथ बाहर गया था। 21 मई को जब वापस लौटा तो देखा कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। ऐसे में प्रार्थी व परिवार के लोग अंदर जाकर देखे तो आलमारी खुला है व सारा सामान बिखरा पड़ा है। किसी अज्ञात चोर ने घर से 6 कट्टा चावल, गैस सिलेंडर, बहुत सारे बर्तन, सोने का लॉकेट व नकदी 20 हजार कुल जुमला करीब 40 हजार रुपए को पार कर दिया था।
ऐसे में पीडि़त ने घटना की रिपोर्ट थाने में की थी। जहां पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना की रही थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि केनाभाठा निवासी शिव चौहान (19) व नितेश बंजारा (20) ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस उनकी पजासाजी में जुट गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार हो गए थे, वहीं बीच-बीच में घर आकर फिर से भाग जाते है। ऐसे में वे पुलिस से लुकाछिपी का खेल खेल रहे थे। इस बीच पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली और पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए सभी सामानों को जब्त कर लिया है। वहीं उन्हें गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

Home / Raigarh / सूने मकान में बर्तन चोरी कर खेल रहे थे लुका-छूपि… फिर पुलिस ने किया ऐसा काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो