scriptकड़ाके की ठंड से दो महिला की मौत, एक की नहीं हो सकी पहचान | Two women died due to bitter cold | Patrika News

कड़ाके की ठंड से दो महिला की मौत, एक की नहीं हो सकी पहचान

locationरायगढ़Published: Jan 03, 2020 01:03:56 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Bitter cold: इस समय शहर सहित प्रदेश में हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। ठंड से दो महिलाओं की मौत की खबर भी सामने आ रही है।

कड़ाके की ठंड से दो महिला की मौत, एक की नहीं हो सकी पहचान

कड़ाके की ठंड से दो महिला की मौत, एक की नहीं हो सकी पहचान

रायगढ़. बदले हुए मौसम से बढ़ी ठंड की चपेट में आकर शहरी क्षेत्र में ही दो महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला की लाश कोतवाली क्षेत्र के बढ़पारा मोहल्ले में मिली तो दूसरी महिला की लाश चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के बालसमुद नाला के किनारे मिली है। प्रारंभिक रूप से दोनों महिलाओं की मौत ठंड से होने की बात कही जा रही है।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे बढ़पारा मोहल्ले के कुछ लोग टहलने के लिए निकले थे। इसी बीच उनकी नजर सड़क किनारे पड़े एक महिला की लाश पर पड़ी। कुछ देर में ही यह बात पूरे मोहल्ले में फैल गई। इससे मौके पर दर्जन भर से अधिक लोग एकत्रित हो गए। वहीं आवाज लगाने के बाद भी जब किसी प्रकार से प्रतिक्रिया नहीं हुई तो लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें
दोस्त के साथ लाश देखने गया था युवक, पास पड़े पिता की शर्ट व साइकिल देख फटी रह गई आंखें

मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए उसे मेकाहारा भेज दिया है। आसपास के लोगों की मानें तो महिला शहर के विभिन्न हिस्सों में घूमते हुए मांग कर गुजारा करती थी।
वहीं दूसरी घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है। थाना क्षेत्र अंतर्गत बालसमुद नाला के किनारे लोगों ने एक वृद्ध महिला की लाश देखी। ऐसे में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच के बाद जब आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो बालसमुद क्षेत्र में ही रहने वाली बहनी टोप्पो पति स्व. अंजोर सिंह टोप्पो के रूप में हुई।

कड़ाके की ठंड से दो महिला की मौत, एक की नहीं हो सकी पहचान
बताया जा रहा है कि महिला शराब पीने की आदी थी। बीते गुरुवार को उसके घरवालों ने उसे शराब पीने के लिए मना किया था। इसके बाद भी वह शाम को शराब पीने के लिए निकल गई। देर शाम को वह क्षेत्र के इमली पेड़ के पास बैठी हुई नजर आई थी। आशंका जताई जा रही है कि रात के समय महिला शराब के नशे में बालसमुद स्थित नाले को पार करते हुए घर जा रही थी। इस समय वह रास्ता भटक गई और उबड़-खाबड़ रास्ते में चली गई। जहां अनियंत्रित होकर वह नाला के किनारे गिर गई होगी। शराब के नशे में होने की वजह से वह उठ नहीं सकी और बारिश व ठंड से उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
मामले की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली व चक्रधर नगर पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग दर्ज करते हुए लाश को पोस्ट मार्टम के लिए मेकाहारा भेज दी है। पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों महिलाओं की मौत ठंड से हुई है, लेकिन पीएम रिपोर्ट के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो