scriptVideo : कुछ नया करने के लिए होता है फ्यूजन : आयुषी दीक्षित | Video: Fusion is done for something new: Ayusha Dixit | Patrika News
रायगढ़

Video : कुछ नया करने के लिए होता है फ्यूजन : आयुषी दीक्षित

कथक नृत्यांगना की प्रेस वार्ता

रायगढ़Sep 19, 2018 / 08:18 pm

Shiv Singh

कथक नृत्यांगना की प्रेस वार्ता

कथक नृत्यांगना की प्रेस वार्ता

रायगढ़. कथक नृत्य में फ्यूजन कुछ नया करने के लिए किया जाता है। वहीं टैप डांस में भी कथक किया जा सकता है। क्या कहना है मध्य प्रदेश इंदौर से यहां पहुंची कथक नृत्यांगना आयुषी दीक्षित का। आयुषी दीक्षित चक्रधर समारोह की सातवीं संध्या कथक नृत्य की प्रस्तुति देने शहर पहुंची थी। आयुषी दीक्षित इंडियन गॉट टैलेंट सेशन 5 की ग्रुप विनर रही है।

प्रेस वार्ता के दौरान आयुषी दीक्षित का कहना था कि कथक लोग एविडेंस मानते हैं लेकिन यह काफी सरल डांस है। प्रेस वार्ता के दौरान कथक नृत्यांगना आयुषी दीक्षित से उसे गए कथक नृत्य में भविष्य को लेकर सवाल पर तब उनका कहना था कि इस नृत्य पर काफी भविष्य है बशर्ते खुद पर भरोसा होना चाहिए। उनका कहना था कि खुद पर भरोसा तब होगा जब आप खुश होकर नृत्य कर रही हैं उनका कहना था कि यदि आप खुश होकर नृत्य कर रही है तो ऑडियंस को भी खुश कर सकती हैं
read more : चक्रधर समारोह के मंच पर अधेड़ ने नामचीन कलाकार को दिए 100 रुपए, पुलिस ले आई थाने

इससे आप की अलग पहचान भी बनेगी। आयुषी दीक्षित मौजूदा समय में डांस की इस विधा में काफी कम उम्र की है। उनका कहना था कि वे स्वयं का एक इंस्टिट्यूट खोलना चाहती हैं। उनका कहना था कि इस इंस्टिट्यूट में ऐसे बच्चों को हमें डांस दिखाएंगे जो इस क्षेत्र से लगाव रखते हैं। कथक को लेकर उनका कहना था कि पहले यह नृत्य राजाओं की वंदना में किया जाता था अब यह नृत्य देवताओं की वंदना में किया जा रहा है।


गुरु शिष्य की परंपरा में बंदिश
प्रेस वार्ता के दौरान आयुषी दीक्षित से जब यहां सवाल किया गया कि मौजूदा दौर में कुछ लोग गुरु शिष्य की परंपरा से दूर भाग रहे हैं इस बात पर उन्होंने भी अपनी स्वीकृति दी साथ ही उनका कहना था कि गुरु शिष्य की परंपरा में बंदिश होती है इसी वजह से लोग इस परंपरा से दूर भाग रहे हैं हालांकि उन्होंने यह कहा कि वे जहां कत्थक सीख रही हैं वहां गुरु शिष्य की परंपरा का ही पालन किया जाता है।

Home / Raigarh / Video : कुछ नया करने के लिए होता है फ्यूजन : आयुषी दीक्षित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो