खाना पकाने में देरी की तो पत्नी की कर दी हत्या
रायगढ़Published: Jul 05, 2022 09:00:39 pm
बेतहाशा मारपीट किए जाने से घायल महिला की हुई मौतलैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बगुडेगा की घटना
खाना पकाने में देरी की तो पत्नी की कर दी हत्या
रायगढ़. खाना पकाने में देरी किए जाने से एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को इतना मारा की उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी पति को गिरफ्तार भी कर लिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका के पति जीतराम पिता स्व. रामनाथ उम्र 35 वर्ष निवासी बगुडेगा ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीते 2 जुलाई २०२२ को दोनों पति-पत्नी पत्थलगांव गए थे। वहां से वापस आने के बाद पत्नी बच्चों के साथ कमरे में जाकर सो गई, और यह आंगन में सोया था। शाम को उठा तो पत्नी (रजनी यादव) मौत हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस बीच पुलिस घटनास्थल ग्राम बगुडेगा जाकर मृतिका के वारिसानों व आसपास रहने वालों से पूछताछ की। इस समय पत्थलगांव से लौटने के बाद दोनों झगड़ा हुआ था। इस समय मृतिका के पति जीतराम यादव को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ करने पर पत्नी रजनी यादव को झगड़ा मारपीट करना स्वीकार किया। आरोपी जीतराम ने बताया कि घर आए घर आने के बाद पत्नी रजनी यादव को खाना बनाने का कहा तो पहले गांव में रथ मेला देखने जाउंगी बोली जिस पर दोनों में विवाद हुआ। इस बीच दरवाजा बंद करने की लकड़ी (सिटकिनी) से रजनी को मारपीट की। मारपीट धक्का-मुक्की में रजनी के सिर पर दरवाजे का चौखट लगा जिससे अंदरूनी चोट आया और वहीं बेहोश गई। जिसे लैलूंगा लेकर गया तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।