scriptनिकले महादेव मंदिर के पास बाइक की टक्कर से महिला की मौत | Woman dies of bike collision | Patrika News

निकले महादेव मंदिर के पास बाइक की टक्कर से महिला की मौत

locationरायगढ़Published: Jun 10, 2019 06:47:11 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

आरोपी बाइक चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया

आरोपी बाइक चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया

निकले महादेव मंदिर के पास बाइक की टक्कर से महिला की मौत

रायगढ़. शहर के अंदर तेज रफ्तार बाइक चलाने व कट मारने का चलन इतना बढ़ गया कि इसका ताजा उदाहरण सोमवार को सड़क दुर्घटना में हुई एक महिला की मौत है। जानकारी के अनुसार शहर के निकले महादेव मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को एक बाइक के चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन हुडको कॉलोनी सामुदायिक भवन के पास रहने वाली महिला रेखा सिंह (६०) हर रोज निकले महादेव मंदिर में पूजा-पाठ करने आती थी। वहीं सोमवार को वह बेलपत्र चढ़ाने जरूर आती थी। १० जून की सुबह भी वह मंदिर में पूजा करने आई थी। पूजा करने के बाद वह वापस अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वह मंदिर से कुछ दूर आगे निलांचल भवन के पास मेन रोड पर पहुंची थी कि सामने से एक बाइक में सवार तीन युवक तेज गति से आ रहे थे। तभी बाइक के चालक गौतम दास पिता नारायणचंद दास स्टेशन चौक बंगाली पारा ने बाइक की रफ्तार तेज होने से अपना नियंत्रण खो दिया और महिला को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे महिला सड़क पर अचेत गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके घटना से उसके सिर व नाक में गंभीर रूप से चोट लगी थी। घटना के बाद आसपास के लोगों द्वारा किसी तरह आहत महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने रेखा सिंह को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है बाइक सवार तीनों युवक फ्लावर डेकोरेशन का काम करते हैं। सोमवार की सुबह वे अंश होटल काम करने जा रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए बाइक चालक को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो