scriptwoman teacher cheated in the name of aadhar link update In Raigarh | आधार लिंक अपडेट के नाम पर महिला शिक्षिका से ठगी, खुद को बैंक अधिकारी बताकर खाते से एक लाख चौबीस हजार किए पार | Patrika News

आधार लिंक अपडेट के नाम पर महिला शिक्षिका से ठगी, खुद को बैंक अधिकारी बताकर खाते से एक लाख चौबीस हजार किए पार

locationरायगढ़Published: Nov 12, 2022 12:29:29 pm

Submitted by:

CG Desk

Online fraud: ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ये शातिर ठग, शहर के अलावा ग्रामीण अंचल में भी तेजी से पैर पसार चुके हैं। ये कई तरीके से ठगी करते हुए हर वर्ग को अपना शिकार बना रहे है। ऑनलाइन ठगी(Online fraud) का ऐसा मामला सामने आया है।

.
Online fraud: ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ये शातिर ठग, शहर के अलावा ग्रामीण अंचल में भी तेजी से पैर पसार चुके हैं। ये ठगबाज कई तरीके से ठगी करते हुए तकरीबन हर वर्ग को अपना शिकार बना रहे है। ऑनलाइन ठगी(Online fraud) का ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। इस मामले में ठग ने महिला शिक्षिका के खाते को आधार लिंक अपडेट के नाम पर 1 लाख 24 हजार रुपये 5 बार आहरण कर पार कर लिए। इस मामले की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और जाँच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, रेलवे बंगला पारा कोतरारोड रायगढ़ जिले की रहने वाली विदुषी श्रीवास (उम्र 33 साल) पिता रोहित श्रीवास व्याख्याता के पद पर कार्यरत है। महिला को बीते दिनों में एक फोन धारक ने फोन किया और खुद को राकेश गुप्ता बताते हुए स्टेट बैंक हेड आफिस से बात करना बताया। राकेश ने महिला को झांसे में लेते हुए कहा कि उसे महिला के आधार कार्ड को खाते से लिंक कर अपडेट करना है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.